ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखे ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, रोमांटिक गाने ‘नि तू बार-बार’ के पोस्टर ने मचाया तहलका

Isha-Abhishek Isha-Abhishek

ईशा-अभिषेक की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे और ‘बिग बॉस 17’ से सुर्खियों में आए ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक बार फिर साथ नजर आने को तैयार हैं। इस बार यह जोड़ी किसी रियलिटी शो में नहीं, बल्कि एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखेगी। गाने का नाम है ‘नि तू बार-बार’, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

माथे पर किस करती तस्वीर ने फैंस को किया भावुक
गाने के पोस्टर में अभिषेक कुमार को ईशा मालवीय के माथे पर किस करते देखा जा सकता है। पोस्टर में दोनों के बीच की नजदीकियां और इमोशनल केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस न सिर्फ सरप्राइज हुए, बल्कि कई भावुक कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की। लोग यह देख बेहद खुश हैं कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने प्रोफेशनल कमबैक किया है।

फैंस बोले- इसी लम्हे का था इंतजार!
जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “हम तो बस इसी कमबैक का इंतजार कर रहे थे।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ईशा और अभिषेक की केमिस्ट्री वाकई स्क्रीन पर जादू बिखेरती है।” कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि ये दोनों सिर्फ साथ में ही अच्छे लगते हैं।

ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ काम
ईशा और अभिषेक का रिश्ता ‘बिग बॉस 17’ के दौरान चर्चा में रहा था। वहीं, शो के खत्म होने के कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। उस वक्त उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं। लेकिन अब, इतने वक्त बाद दोनों का एक साथ एक रोमांटिक प्रोजेक्ट में नजर आना अपने आप में बड़ा सरप्राइज है।

शूटिंग के दौरान छुपते दिखे थे दोनों सितारे
कुछ हफ्ते पहले ही दोनों को एक साथ कार में देखा गया था, जब वे इस गाने की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मीडिया की नजर उन पर पड़ी तो दोनों ने कैमरों से मुंह छुपा लिया था। बाद में जब ईशा से उस वीडियो के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि देश में और भी अहम मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए।

टीजर से पहले ही मचा दी धूम
गाने का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही पोस्टर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैंस को अब गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह वीडियो दोनों की पिछली केमिस्ट्री को फिर से जिंदा कर देगा और दर्शकों को एक बार फिर इनकी जोड़ी से प्यार हो जाएगा।