pragmatic play

Coolie Trailer: रजनीकांत की ‘कुली’ में दिखेगा धुआंधार एक्शन, ट्रेलर आज शाम 7 बजे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

Coolie Trailer: रजनीकांत की 'कुली' में दिखेगा धुआंधार एक्शन, ट्रेलर आज शाम 7 बजे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला 'ए' सर्टिफिकेट Coolie Trailer: रजनीकांत की 'कुली' में दिखेगा धुआंधार एक्शन, ट्रेलर आज शाम 7 बजे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला 'ए' सर्टिफिकेट

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस बार वे ‘कुली’ नाम की एक नई एक्शन फिल्म में एक दमदार और असामान्य किरदार में नजर आने वाले हैं। 74 वर्ष की उम्र में भी रजनीकांत का जोश और स्टार पावर बरकरार है, और ‘कुली’ इसका ताजा उदाहरण बनने जा रही है।

इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 2 अगस्त को शाम 7 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जाएगा। फैंस के बीच इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, और कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी।

एक्शन से भरपूर होगा रजनीकांत का किरदार

‘कुली’ को निर्देशित किया है लोकेश कनगराज ने, जो पहले भी ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ कि रजनीकांत इस बार ‘देवा’ नाम के एक स्मगलर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार सोने की घड़ियों की अवैध तस्करी से जुड़ा है।

फिल्म में एक्शन की मात्रा इतनी अधिक है कि सेंसर बोर्ड ने इसे ‘ए’ यानी एडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया है। यानी फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जो केवल व्यस्क दर्शकों के लिए उपयुक्त हैं। सूत्रों के अनुसार, एक्शन सीक्वेंस इतने तीव्र और रियलिस्टिक हैं कि सेंसर बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा।

14 अगस्त को वॉर-2 से सीधी टक्कर

‘कुली’ की रिलीज़ डेट भी तय हो चुकी है — 14 अगस्त 2025। खास बात यह है कि उसी दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर-2’ भी सिनेमाघरों में आ रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी, और यह देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म को दर्शकों का अधिक समर्थन मिलता है।

स्टारकास्ट में कई बड़े नाम

‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में आमिर खान एक कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे, जो पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा श्रुति हासन, नागार्जुन, सौबिन शाहीर और सत्यराज जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। हर किरदार को एक्शन और थ्रिल से भरपूर अंदाज में पेश किया गया है।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

रजनीकांत के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। चेन्नई में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी भी बड़ी धूमधाम से की गई है। सोशल मीडिया पर पहले से ही ‘कुली’ ट्रेलर को लेकर ट्रेंड चल रहा है। फैंस का मानना है कि यह फिल्म रजनीकांत के करियर की एक और यादगार एंट्री बनने वाली है।

pragmatic play