तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया की डिनर डेट ने फिर बढ़ाई अफवाहें, हाथों में हाथ डाले पहुंचे रेस्टोरेंट

Tara Sutaria And Veer Pahariya Relationship Tara Sutaria And Veer Pahariya Relationship

बॉलीवुड में इन दिनों एक नई जोड़ी ने चर्चा बटोरी है—तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया। हाल ही में दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया, जब वो मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे। इस मौके पर न सिर्फ दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाया, बल्कि उनके बॉन्ड की झलक भी साफ नजर आई।

डिनर डेट पर निकले तारा और वीर

डिनर डेट पर जब दोनों पहुंचे तो पहले से मौजूद फैंस और मीडिया ने उन्हें घेर लिया। लेकिन वीर ने तुरंत तारा का हाथ थाम लिया और भीड़ से बचाते हुए उन्हें रेस्टोरेंट के अंदर ले गए। यह इशारा न केवल उनकी केयरिंग नेचर को दर्शाता है, बल्कि दोनों के बीच की नजदीकियों की भी पुष्टि करता है।

इस खास मौके पर तारा का लुक काफी ग्लैमरस था। उन्होंने एनिमल प्रिंट बॉडीसूट को ब्लैक ओवरसाइज़ शर्ट के साथ कैरी किया, जिससे उनका लुक काफी बोल्ड और ट्रेंडी लगा। दूसरी ओर, वीर का ऑल-ब्लैक आउटफिट सिंपल होने के बावजूद आकर्षक था। दोनों का यह फैशन सेंस सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा, और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

दोनों ने रिश्ता नहीं किया कबूल

बात करें उनके रिश्ते की तो, फिलहाल दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियली कबूल नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है—चाहे वह इवेंट्स हों या डिनर डेट्स। इस तरह के एक्शन ने फैन्स और मीडिया दोनों के बीच उनके रिश्ते को लेकर जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

इससे पहले तारा सुतारिया का नाम आदर जैन के साथ जुड़ चुका है, लेकिन वो रिश्ता अब अतीत बन चुका है। आदर ने हाल ही में अलेखा अदवाणी से शादी कर ली है। वहीं अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ तारा की दोस्ती की खबरें भी आई थीं, लेकिन तारा ने उस रिश्ते को सिर्फ ‘अच्छी दोस्ती’ बताया था।

स्काईफोर्स में नजर आए थे वीर पहाड़िया

वीर पाहाड़िया, जो फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आए थे, धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका नाम पहले भी कई स्टार किड्स के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन तारा के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर उत्सुकता कुछ ज़्यादा ही है।

फिलहाल तारा और वीर दोनों अपने-अपने करियर पर भी फोकस कर रहे हैं, लेकिन फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कैमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार है। आने वाले दिनों में क्या यह जोड़ी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देगी या फिर ये सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।