हूतियों के हमले का शिकार हुए जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना, 22 भारतीयों समेत 30 लोगों का क्रू सेफ, जानिए पूरा मामला

हूतियों के हमले का शिकार हुए जहाज MV अंड्रोमेडा स्टार पर भारतीय नौसेना पहुंची। नौसेना ने जहाज को सुरक्षित करने के लिए एरियल रैकी समेत कई सिक्योरिटी ड्रिल्स किए। नौसेना ने कहा है कि शिप पर मौजूद 22 भारतीयों समेत 30 लोगों का क्रू सेफ है। दरअसल, दो दिन पहले 26 अप्रैल को भारत आ रहे इस जहाज पर लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ था। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी। नौसेना ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि नेवल डिस्ट्रॉयर जहाज INS कोच्चि ने MV एंड्रोमेडा स्टार जहाज को लाल सागर में रोका। इसके बाद जहाज पर नेवी की बोर्डिंग EOD टीम ने रिस्क असेसमेंट किया। एक्लप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिसपोजल (EOD) टीम का काम जहाज पर किसी भी तरह के खतरे का आकलन करना होता है। इसके अलावा यह टीम खतरनाक विस्फोटकों की पहचान करती है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आ रहे MV अंड्रोमेडा स्टार जहाज पर 2 बार हमला हुआ था। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं थी। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं थी। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा था। लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ था। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे। हूतियों ने शुक्रवार को अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को भी अपना निशाना बनाया था। हूतियों ने यमन के सादा प्रोविंस में ड्रोन को मिसाइल अटैक से मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *