रायपुर की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 2 महिला कर्मचारियों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचा ली। लेकिन 2 महिला कर्मी आग में फंस गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

बता दें, हादसे में जाने गंवाने वाली दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। इनमें एक का नाम यमुना और दूसरी का रामेश्वरी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फोम फैक्ट्री में आग लगते ही लपटें तेजी से चारों तरफ फैल गई। इस दौरान यहां काम कर रहे मजदूरों ने पहले तो बुझाने की कोशिश की। लेकिन फोम और इसे चिपकाने के केमिकल रखे होने के कारण आग भड़क गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *