युवक के काटने से सांप की मौत…डसने पर लिया बदला, 3 बार दांत से काटकर नाग को मार डाला

बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। रजौली प्रखंड के जंगल क्षेत्र में एक युवक पर सांप ने हमला कर दिया। जवाबी हमले में युवक ने गुस्से में सांप को तीन बार दांतों से काटा, जिससे सांप की मौत हो गई। उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी जान को खतरा बना हुआ है। युवक ने बताया कि उसने सांप को दांतों से क्यों काटा।

रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा था। मंगलवार की देर रात सभी मजदूर काम करने के बाद अपने बेस कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान झारखंड के लातेहार जिले के पंडुका निवासी संतोष लोहार पर सांप ने हमला कर दिया। घटना के बाद संतोष ने सांप को पकड़ लिया और उसे तीन बार काटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

संतोष ने बताया कि उनके गांव में एक अंधविश्वास है कि अगर सांप काट ले तो उसे तीन बार काटना चाहिए, इससे सांप का जहर खत्म हो जाता है। इस अंधविश्वास में विश्वास करते हुए संतोष ने सांप को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथियों ने उसे पास के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बेस कैंप में अन्य मजदूरों के बीच इसी विषय पर चर्चा हो रही है। उनका तर्क है कि सांप जहरीला नहीं रहा होगा, जिससे संतोष की जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों की सलाह है कि अगर सांप ने काट लिया है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सूजन शुरू होने से पहले छल्ले उतार दें और देखें। अगर संभव हो, तो पहचान के लिए सांप की तस्वीर लें, जो सांप के काटने के बाद इलाज में सहायक हो सकती है। अस्पताल खुद गाड़ी चलाकर न जाएं, क्योंकि जहर के कारण चक्कर आ सकते हैं और बेहोशी आ सकती है। आराम से बैठें या लेटें, सुनिश्चित करें कि काटने वाली जगह तटस्थ स्थिति में हो। काटने वाली जगह को साबुन और पानी से साफ करें और फिर उसे साफ, सूखी पट्टी से ढकें या लपेटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *