बेलपत्र के इन उपायों से सावन में 12 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सावन का पवित्र महीना चल रहा है. इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस दौरान सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करता है, उसे उसका फल अवश्य मिलता है। सावन में कुछ उपाय करके भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।

भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र के कई कारगर उपाय बताएंगे, जिन्हें हर राशि के जातक कर सकते हैं।

वंश में होगी वर्गी!
सावन में घर में बेल का पेड़ लगाना शुभ होता है। अगर आप नियमित रूप से बेल के पेड़ की देखभाल करेंगे तो इससे आपका वंश बढ़ेगा।

पैसों की कमी से छुटकारा!
सुबह-शाम बेल वृक्ष के दर्शन से पापों से मुक्ति मिलती है। बेल के वृक्ष को जल देने से पितृ शांत होते हैं। इसके अलावा बेल के पेड़ के साथ सफेद आंकड़े का पेड़ लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी!
सावन में भगवान शिव की पूजा के बाद शिव लिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं और शिव को खीर का भोग लगाएं। फिर उसी खीर को जरूरतमंद लोगों में बांट दें। इस उपाय से आपको महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही मनचाहा परिणाम भी प्राप्त किया जा सकता है।

धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी!
सावन में देवी लक्ष्मी को बेलपत्र की माला चढ़ाने से साधक को धन के साथ-साथ वैभव की भी प्राप्ति होती है।

शहनाई जल्द ही बजेगी!
यदि विवाह में देरी हो रही हो या मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा हो तो 108 बेलपत्र पर चंदन से राम लिखें। इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इन सभी बेलपत्रों को भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें। इस उपाय से आपकी जल्द ही शादी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *