आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का हुआ था जन्म, जानें 25 जुलाई का इतिहास

इतिहास न्यूज डेस्क !!! दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई को विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गयी है. दरअसल, इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। दुनिया की पहली आईवीएफ बेबी लुईस ब्राउन का जन्म 1978 में इंग्लैंड के ओल्डम में हुआ था। करीब ढाई किलोग्राम वजन वाली लुईस ब्राउन का जन्म आधी रात के बाद एक सरकारी अस्पताल में हुआ था।

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1978 – ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म।
  • 1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
  • 2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
  • 2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
  • 2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2008 – उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
  • 2017 – गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।

25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1920 – गोविन्द नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1929 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 1922 – श्यामाचरण दुबे – भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार थे।
  • 1894 – परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक
  • 1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

25 जुलाई को हुए निधन

  • 1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
  • 1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
  • 1981 – मनमोहन सूरी – भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।
  • 2012 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *