अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थकों ने म्यूजियम को कब्जे में लिया, फ्री फिलिस्तीन का लहराया झंडा, जानिए पूरा मामला

अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में महीने भर चले स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने न्यूयॉर्क के एक म्यूजियम पर कब्जा कर लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने ब्रुकलिन म्यूजियम के कुछ हिस्सों को अपने कब्जे ले लिया और म्यूजियम के ऊपर एक बैनर लटका दिया, जिसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखा था। घटना शुक्रवार की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। इसी दिन पुलिस ने अलग-अलग जगह पर हुए प्रदर्शनों में 114 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के स्टाफ के साथ मारपीट की और वहां तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के म्यूजियम में दाखिल होने से पहले ही वहां लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

तो वहीं, प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों ने म्यूजियम की दीवारों पर स्प्रे-पेंटिंग करने की भी कोशिश की। इन प्रदर्शनों को ‘विदिन आवर लाइफटाइम’ नाम की एक संस्था ने ऑर्गेनाइज किया था। प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के लोगों को बहार निकल जाने को कहा और म्यूजियम से इजराइली के निवेश के बारे में जानकारी देने को कहा। विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे बार्कलेज सेंटर से शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे ब्रुकलिन म्यूजियम जा पहुंचा।म्यूजियम के प्रवक्ता टेलर माटमैन के मुताबिक, पहले एंट्रेंस गेट ब्लॉक किए गए फिर प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के सामने बने प्लाजा पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद वे लोग सीधे म्यूजियम के अंदर घुसे गए थे। उनके हाथों में बैनर थे, जिसे लेकर वे म्यूजियम के ऊपर चढ़ गए थे। माटमैन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने प्लाजा पर बनी पेंटिंग को नुकसान पहुंचाया और वहां मौजूद म्यूजियम स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। वे लोग उनको गालियां दे रहे थे। म्यूजियम के बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए और स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा खाली कराने लगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *