मुख्य स्किनकेयर गलतियाँ, जिनसे आपको बचना चाहिए, आप भी जानें

स्वस्थ त्वचा बनाए रखना ज़रूरी है, लेकिन अगर कुछ सामान्य गलतियाँ की जाती हैं, तो अच्छी तरह से की गई स्किनकेयर रूटीन भी गड़बड़ा सकती है। स्किनकेयर में की गई गलतियों से मुहांसे, समय से पहले बुढ़ापा और जलन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इन गलतियों को पहचानकर और उनसे बचकर, आप एक स्वस्थ, ज़्यादा…

Read More

थाइलैंड में संसद ने पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को बनाया प्रधानमंत्री, जानिए पूरा मामला

थाइलैंड में संसद ने पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्राकी बेटी है। 37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनी हैं। वे थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं।…

Read More

जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, जानिए पूरा मामला

जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे शक्तिशाली और खतरनाक तूफान बताया है। तूफान की वजह से राजधानी टोक्यो सहित कई पूर्वी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जापान के पूर्वी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने के…

Read More

केंद्र सरकार ने देश के सीनियर ब्यूरोक्रेट्स का किया ट्रांसफर, जानिए पूरा मामला

केंद्र सरकार ने देश के सीनियर ब्यूरोक्रेट्स का ट्रांसफर किया। जिन विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं, उनमें रक्षा, वित्त, कोयला और अल्पसंख्यक विभाग शामिल हैं। सीनियर ब्यूरोक्रेट्स पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का OSD नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में स्पेशल सेक्रेटरी का पद संभाल…

Read More

ISRO की ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट 8 लॉन्चिंग सफल, एक साल का यह मिशन आपदा का देगा अलर्ट, जानिए पूरा मामला

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया, लॉन्चिंग सफल रही। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। यह सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 475 किमी ऊपर स्थापित किया गया।…

Read More

कोलकाता रेप और मर्डर केस में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल हिरासत में लिया, परिवार को इंटर्न एवं डॉक्टरों पर भी शक, जानिए पूरा मामला

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में पीड़ित परिवार से शुक्रवार (16 अगस्त) को CBI ने बातचीत की। परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस केस में शामिल होने का शक जताया है। CBI ने कहा कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम लिखाए हैं। हम अभी 30 लोगों से पूछताछ करेंगे।…

Read More

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा मामला

। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। हरियाणा की…

Read More

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। किसी भी कलाकार के लिए इसे हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसमें 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्मों व उनके कलाकारों को पुरस्‍कार प्रदान क‍िए गए। बेस्ट एक्टर की कैटिगरी में ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा के लिए अवॉर्ड जीता। वहीं नित्या मेनन को तिरुचित्रमबलम और मानसी पारेख, कच्छएक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मलयालम फिल्म आट्टम को मिला। बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म केजीएफ चैप्‍टर 2, बेस्‍ट तमिल फिल्‍म पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1, बेस्‍टतेलुगू फिल्‍म कार्तिकेय 2, बेस्‍ट मराठी फिल्‍म वाल्‍वी, बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म काबेरी अंतराधन, बेस्‍ट टीवा फिल्‍म सिकाइसल, बेस्‍ट मलयालम फिल्‍मसऊदी वेल्लक्का, बेस्‍ट असमी फिल्‍म ईमुथी पुथी,बेस्ट पंजाबी फिल्म बागी दी धी, बेस्ट उड़िया फिल्म दमन, बेस्ट हिंदी फिल्म गुलमोहर को मिला। मलयालम फिल्म मल्लिकापुरम के लिए श्रीपत ने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। फिल्म पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 के लिए रवि वर्मन को बेस्टसिनेमेटोग्राफी, ए.आर. रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) और आनंद कृष्णमूर्ति के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला।आट्टमके लिए आनंद एकार्शी को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। बंगाली फिल्म अपराजितोके लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला। हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए पवन राज मल्होत्रा को बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) और फिल्म ऊंचाई से नीना गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) की कैटेगिरी में अवॉर्ड दिया गया। ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर (मेल) और बॉम्बे जयश्री को बेस्ट सिंगर (फीमेल) के सम्मान सेनवाजा गया। हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रमोद कुमार को दिया गया। afzal memonjasus007.com

Read More

सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान का बर्थडे सेलेब्रेट किया

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज यानी 16 अगस्त को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने अब्बा के बर्थडे पर साराअली खान उनके लिए केक और ढेर सारे गुब्बारे लेकर सैफ और करीना के घर पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके भाईइब्राहिम भी नजर आए.  सारा इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह लाइट ब्लू कलर के डीपनेक क्रॉपटॉप और लाइट शेड की डेनिम पहने नजर आई. वहीं, उनके भाई इब्राहिम अली खान भी डेशिंग लुक में अपने पिता का बर्थडेसेलिब्रेट करते दिखे. सैफ और करीना के लुक की बात करें तो बर्थडे बॉय ने व्हाइट टी शर्ट के साथ डेनिम जिन्स पहनी थी, वहींकरीना भी कैजुअल लुक में दिखी.  सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मर्डर मुबारक’में देखा गया था. जिसमें वो विजय वर्मा संग नजर आईथी. नेक्स्ट, उन्हें मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर के साथ देखा जाएगा.  सैफ अली खान, बहुत ही जल्द देवरा में अपना तेलुगु डेब्यू करते नजर आएंगे, इस फिल्म में एनटीआर जूनियर और जान्हवी कपूरभी है. afzal memonjasus007.com

Read More

सोनाली सहगल माँ बनने जा रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस शादी के करीब एक साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयारहैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज दी है. एक्ट्रेस अपने पति आशीष सजनानी के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. उन्होंने अपने बेबी बंपको दिखाते हुए प्यारी तस्वीरें सहरे की हैं.  उन्होंने इसे प्यार से कैप्शन देते हुए कहा, “बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक… आशीष की ज़िंदगी बदलने वाली है.” 16 अगस्त को सोनाली सेगल ने इंस्टाग्राम पर पति आशीष सजनानी के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की. उन्होंने आशीष और अपने पेटडॉग शमशेर के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की है. कपल ने अपने परिवार में आने वाले नए सदस्य के लिए अपनी खुशी जाहिर की. फोटोमें सोनाली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. शेयर की गई फोटोज में सोनाली सेगल ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट में खूबसूरत मॉम लग रही हैं. एक्ट्रेस बच्चे के लिए चिप्स खा रही हैं. उनके पति आशेष सजनानी बीयर की चुस्की लेते हुए मजाकिया अंदाज में बेबी बॉटल को देख रहे हैं. इस पोस्टपर सोनाली को फैंस और दोस्तों से जमकर बधाइयां मिल रही हैं.   सोनाली ने खुशखबरी के साथ अपनी डिलीवरी का भी खुलासा कर दिया है. एक्ट्रेस का बच्चा दिसंबर 2024 में आने वाला है. सोनाली सहगल ने प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में काम किया है. afzal memonjasus007.com

Read More