जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, जानिए पूरा मामला

जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे शक्तिशाली और खतरनाक तूफान बताया है। तूफान की वजह से राजधानी टोक्यो सहित कई पूर्वी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जापान के पूर्वी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने के आदेश दिए हैं। कई जगहों से लोगों के घायल होने की सूचना भी आ रही है। तूफान 216 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। कुशिमा प्रान्त के इवाकी शहर से लगभग 323,000 लोगों को और मोबारा शहर से 18,500 लोगों को जाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई शहरों में लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।​​​​​ ​​​​​​​टोक्यो और नागोया के बीच सभी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। एएनए होल्डिंग्स ने शुक्रवार को 281 डॉमेस्टिक और 54 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी है। वहीं, जापान एयरलाइंस भी 281 डॉमेस्टिक और 38 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने जा रही है। जिससे 1 लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, डिपार्टमेंटल स्टोर और एम्यूजमेंट पार्क बंद कर दिए गए हैं।

आपको बता दें, जापान में मई से नवंबर तक के महीने को टाइफून सीजन कहा जाता है। इस दौरान करीब 20 तूफान आते हैं। इसके चलते भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ आ जाती है। टाइफून सीजन में भी अगस्त-सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा तूफान आते हैं। एम्पिल तूफान साल का सातवां तूफान है।इस साल 19 से 21 तूफान आने की संभावना है। जापान अधिक मौसमी विविधताओं का सामना करता है। आइलैंड की तरफ समुद्र में भारी स्नोफॉल और भारी बारिश होती है। साथ ही जापान की सतह ऊबड़-खाबड़ है और कई खड़ी ढलानें हैं। जापान प्रशांत महासागर के क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया के लगभग सभी ज्वालामुखी हैं। यहां 83 एक्टिव ज्वालामुखी हैं। जिससे भूकंप बेल्ट में होने का कारण यहां अक्सर भूकंप आते हैं। साथ ही सुनामी आने की संभावना भी बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *