ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को हुई उम्रकैद, कोड गेम्स से पाकिस्तान भेजता था जानकारी, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र की नागपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। निचली अदालत ने IPC और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (OSA) की धारा 3 और 5 के तहत आजीवन कारावास (14 साल) की सजा सुनाई। 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जांच एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया था कि निशांत कोड गेम्स के जरिए ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारी ISI को भेजा करता था। निशांत ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के नागपुर स्थित मिसाइल सेंटर के टेक्निकल रिसर्च सेंटर में काम करता था। यहां उसने चार साल काम किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के आर्मी इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम (NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया) के बीच एक जॉइंट वेंचर है। 

आपको बता दें, निशांत ने कुरुक्षेत्र NIT से पढ़ाई की थी। वो गोल्ड मेडलिस्ट था। मिलिट्री इटेलिजेंस और यूपी-महाराष्ट्र की एटीएस ने जॉइंट ऑपरेशन में निशांत को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह फेसबुक पर नेहा शर्मा और पूजा रंजन नाम के दो अकाउंट्स से चैट किया करता था। दोनों अकाउंट्स को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैंडल कर रहे थे। निशांत के अलावा एक और इंजीनियर पर सेना नजर रख रही थी। इसके बाद निशांत को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *