Farah Khan-Samay Raina: फराह खान ने अचानक समय रैना से क्यों मांगी माफी? शोएब इब्राहिम की बहन की एक बात से शुरू हुआ मजेदार किस्सा

Farah Khan Vlog: Farah Khan Vlog

Farah Khan Vlog: फिल्ममेकर और अब लोकप्रिय यूट्यूबर फराह खान अपने मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनके एक व्लॉग का छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया, जिसमें फराह खान अचानक कैमरे की तरफ देखकर कॉमेडियन समय रैना से माफी मांगती नजर आईं। उनके इस अंदाज को देखकर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नाज भी हंसने लगे। हालांकि, इस ‘सॉरी’ के पीछे कोई विवाद नहीं था, बल्कि पूरा मामला एक हल्की-फुल्की बातचीत से जुड़ा था।

फराह खान के व्लॉग में खुलासा

दरअसल, फराह खान ने अपने नए व्लॉग में सबा इब्राहिम और खालिद नाज के साथ समय बिताया। बातचीत के दौरान सबा ने फराह के यूट्यूब कंटेंट की तारीफ की। उन्होंने बताया कि फराह जिस मेहनत और अपनापन के साथ वीडियो बनाती हैं और खाना तैयार कर लोगों को खिलाती हैं, वह दर्शकों को पसंद आता है। सबा ने उनके वीडियोज में मौजूद मनोरंजन और कॉमेडी का भी जिक्र किया।

इसके बाद खालिद नाज ने फराह खान के यूट्यूब चैनल को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में फराह को नंबर वन यूट्यूबर कह दिया। यह सुनते ही फराह ने इस बात से सहमति नहीं जताई। उन्होंने खुद को नंबर वन मानने से इनकार किया और फिर कैमरे की तरफ देखकर समय रैना से मजाकिया अंदाज में ‘सॉरी’ कहा।

समय रैना ने फराह ने मांगी माफी

फराह का इशारा संभवत: इस बात की ओर था कि अगर यूट्यूब पर किसी को नंबर वन कहा जाए तो समय रैना का नाम भी लिया जा सकता है। इसके तुरंत बाद उन्होंने सौरव जोशी समेत दूसरे बड़े यूट्यूब क्रिएटर्स का भी जिक्र किया। इस तरह फराह ने साफ कर दिया कि वह खुद को यूट्यूब की नंबर वन क्रिएटर बताने के बजाय दूसरे लोकप्रिय नामों को भी इस श्रेणी में रखती हैं।

बातचीत के दौरान सबा इब्राहिम ने यह स्पष्ट किया कि उनकी तारीफ खास तौर पर फैमिली-केंद्रित कंटेंट को लेकर थी। फराह ने भी इस बात को स्वीकार किया और माना कि परिवार और खाने से जुड़े कंटेंट के मामले में उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस पूरे संवाद ने व्लॉग के माहौल को और मजेदार बना दिया।

समय के एपिसोड में नजर आई थीं फराह

समय रैना और फराह खान का नाम इससे पहले भी ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़ चुका है। फराह इस शो के एक ऐसे एपिसोड में नजर आई थीं, जो रिलीज नहीं हुआ था। इस एपिसोड में उनके साथ उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट भी मौजूद थे। बाद में सामने आए फुटेज में समय रैना को फराह के पैर छूते हुए देखा गया था। फराह ने भी अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में इस पल पर प्रतिक्रिया दी थी।

फराह खान ने पिछले कुछ समय में यूट्यूब पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके चैनल पर खाना बनाने के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े सितारों के साथ बातचीत और व्लॉग देखने को मिलते हैं। वहीं समय रैना भी डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में चर्चित नाम हैं। ऐसे में फराह का कैमरे की ओर देखकर मजाक में ‘सॉरी’ कहना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक दिलचस्प पल बन गया।