स्त्री 2′ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मचाया धमाल

स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना फिलहाल मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। जिस तरह से ये मूवी हर दिन इंडिया और दुनियाभर में कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है। खेल-खेल में और वेदा जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने वाली श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ने चंद दिनों के अंदर ही 589 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सरकटे और स्त्री के बीच की जंग और पंकज त्रिपाठी से लेकर राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों के मजेदार डायलॉग्स सुनने के लिए लोग वर्किंग डेज पर भी थिएटर का रुख कर रहे हैं, यहीं वजह है कि लोग शाम को फ्री होकर वर्किंग डेज पर अपने परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेने के लिए जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के फेस्टिवल की वजह से फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को मूवी ने खुद को फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर संभाल लिया है। 

13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने टोटल 589 करोड़ तक की कमाई कर ली है और जिस रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *