Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लिए किन सितारों को भेजा गया न्योता? जानिए कौन बन सकता है शो का हिस्सा?

Bigg Boss 19 Contestants List Bigg Boss 19 Contestants List

टीवी के सबसे बड़े और विवादों से घिरे रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन जल्द ही दर्शकों से मिलने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स एंट्री लेने वाले हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स ने कई चर्चित सितारों से संपर्क किया है और कुछ ने हामी भी भर दी है। वहीं कुछ अभी मंथन कर रहे हैं। बिग बॉस 19 इस बार और भी लंबा, मनोरंजक और ट्विस्ट्स से भरपूर होने वाला है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें इस बार के सीजन के लिए अप्रोच किया गया है और जो इस समय क्या कर रहे हैं।

गौरव खन्ना
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा कर मशहूर हुए गौरव खन्ना ने हाल ही में रिएलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब जीता है। इन दिनों वह किसी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि वो बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं।

चित्रांशी ध्यानी
‘चक दे इंडिया’ की कोमल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छा गई हैं। उन्होंने हाल ही में कुछ शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं, और उन्हें बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया है।

फैजल शेख (Mr. Faisu)
सोशल मीडिया की दुनिया में फेमस फैसू, यानि फैजल शेख को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने हाल ही में रिएलिटी शो में भाग लिया और अब चर्चा में हैं कि वो बिग बॉस 19 में भी नज़र आ सकते हैं।

करण सिंह ग्रोवर
टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म ‘फाइटर’ से दोबारा बड़े पर्दे पर एंट्री ली थी। उनके ग्लैमर और फैनबेस को देखते हुए मेकर्स उन्हें शो में लाना चाहते हैं।

डेजी शाह
डांस और एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी डेजी शाह को पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा जा चुका है। हाल ही में वह फिल्म और फैशन शोज़ में बिजी रही हैं। खबर है कि उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।

भाविका शर्मा
टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीड रोल निभाने वाली भाविका हाल ही में शो से फ्री हुई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स उन्हें भी इस सीजन का हिस्सा बना सकते हैं।

अपूर्वा मुखीजा
‘द ट्रेटर्स’ शो से चर्चा में आईं अपूर्वा मुखीजा ने अपने बेबाक अंदाज़ से दर्शकों को प्रभावित किया था। अब वो बिग बॉस के घर में भी धमाल मचा सकती हैं।

धीरज धूपर
‘कुंडली भाग्य’ के करण यानि धीरज हाल ही में पिता बने हैं और अब वे अपने करियर में नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं। शो में उनकी एंट्री की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

फ्लाइंग बीस्ट (गौरव तनेजा)
फिटनेस और व्लॉगिंग की दुनिया का बड़ा नाम गौरव तनेजा यानी फ्लाइंग बीस्ट भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं।

धनश्री वर्मा
डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री, जो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं, इन दिनों अपनी परफॉर्मेंस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया है।

रीम शेख
रीम इन दिनों कलर्स के कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। उनके लुक्स और एक्टिंग स्टाइल को देखते हुए, उन्हें भी बिग बॉस के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

श्रद्धा आर्या
टीवी की चहेती बहू ‘प्रीता’ यानी श्रद्धा आर्या हाल ही में मां बनने के बाद काम पर लौट आई हैं। फैंस उन्हें बिग बॉस में देखना चाहते हैं।

खुशी मुखर्जी
‘स्प्लिट्सविला’ की एक्स कंटेस्टेंट खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और अतरंगी ड्रेसिंग के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है।