मालदीव की बर्खास्त मंत्री मरियम ने किया अशोक चp का अपमान, जानिए पूरा मामला

मुंबई, 08 अप्रैल,  मालदीव की बर्खास्त मंत्री मरियम शिउना ने विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) को निशाना बनाने के लिए अशोक चक्र का इस्तेमाल किया। इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। विवाद होने के बाद मरियम ने इसे हटा दिया और माफी मांगी। दरअसल, शिउना ने MDP पर निशाना साधने के लिए X पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें MDP के कैंपेन पोस्टर पर तिरंगे का अशोक चक्र और भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल लगाया गया था। पोस्ट में मरियम ने लिखा, MDP रास्ता भटक रही है। मालदीव के लोग उनके साथ गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहते।

मरियम ने इस मामले पर माफी मांगी है। उन्होंने X पर लिखा, मैं मेरी पोस्ट की वजह से हुए भ्रम को लेकर माफी मांगती हूं। मुझे पता चला कि MDP के पोस्टर में इस्तेमाल हुई तस्वीर भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है। गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। मुझे खेद है। मैंने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया। उन्होंने आगे लिखा, मालदीव, भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है। मैं ध्यान रखूंगी कि भविष्य में मेरी तरफ से इस तरह की गलत न हो। पोस्ट करने से पहले सब वेरिफाई करूंगी। मरियम की इस तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोग भारत द्वारा मालदीव भेजे जाने वाले सामान का विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भारत जरूरी सामान जैसे चावल, शक्कर, प्याज मालदीव को देगा। भारतीय तिरंगे का अपमान दिखाता है कि भारत को मदद नहीं करनी चाहिए।

Jasus is a Masters in Business Administration by education. After completing her post-graduation, Jasus jumped the journalism bandwagon as a freelance journalist. Soon after that he landed a job of reporter and has been climbing the news industry ladder ever since to reach the post of editor at Our JASUS 007 News.