Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ से पंजाब सर्विस रूल्स को हटाने पर केंद्र सरकार पर किया पलटवार


चंडीगढ़, 28 मार्च – पंजाब में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई आम आदमी (aap) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की राजधानी सह केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Chandigarh) से पंजाब सर्विस रूल्स को हटाने पर केंद्र सरकार पर पलटवार किया है।

आज सुबह ट्वीट करते हुए पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ प्रशासन में अन्य राज्यों और सेवाओं के अधिकारियों और कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से लगा रही है। यह पंजाब (Punjab) पुनर्गठन अधिनियम 1966 (Punjab Reorganisation Act 1966) के अक्षर और भावना के खिलाफ जाता है। पंजाब चंडीगढ़ पर अपने सही दावे के लिए मजबूती से लड़ेगा।

ज्ञात हो कि चंडीगढ़ (Chandigarh) न सिर्फ एक केंद्र शासित प्रदेश है, बल्कि साथ ही यह पंजाब और हरियाणा राज्यों की राजधानी भी है। मगर केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण इसपर फैसला केंद्र सरकार लेता है। इसी क्रम में कल केंद्र सरकार साल 2017 से चंडीगढ़ में जारी पंजाब सर्विस रूल्स को बट्टे खाते में डालने का फैसला किया है।

इस बारे में घोषणा करते हुए कल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ (Chandigarh) केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें अब केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप होंगी और इससे उन्हें ‘बड़े पैमाने पर’ लाभ होगा।

केंद्र के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी (aap) के नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट करते हुए अपना विरोध जताते हुए कहा कि साल 2017 से 2022 तक कांग्रेस ने पंजाब पर शासन किया। अमित शाह ने तब चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनी थी। पंजाब में आप की सरकार बनते ही अमित शाह ने चंडीगढ़ की सेवाएं छीन लीं। आप के बढ़ते पदचिन्हों से बीजेपी डरी हुई है।

Jasus is a Masters in Business Administration by education. After completing her post-graduation, Jasus jumped the journalism bandwagon as a freelance journalist. Soon after that he landed a job of reporter and has been climbing the news industry ladder ever since to reach the post of editor at Our JASUS 007 News.