श्रीलंका से जुड़े 75 रोचक तथ्य | Sri Lanka Facts in Hindi

श्रीलंका वैसे तो क्षेत्रफल के लिहाज से एक छोटा देश है, मगर यह देश सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तौर पर बेहद सजग देश है. बुद्ध के दर्शन, तमिल और सिंहली राजनीति के इर्द-गिर्द घूमने वाले इस देश को आज कौन नहीं जानता?

 

श्रीलंका का नाम जेहन में आते ही पहलेपहल हमारे सामने लंका दहन का दृश्य घूमने लगता है. हनुमान लंका दहन करने के बाद लंका के ऊपर से उड़े जले जा रहे हैं. सोने की लंका धूं-धूं करके जल रही है. लंका, जहां का राजा रावण इस कदर अत्याचारी था कि उसने देवताओं तक को अपने कब्जे में कर रखा था.

आज हम इन धार्मिक कहानियों पर बात करने के बजाय दोनों देशों के आर्थिक मसलों पर बातें करते हैं. सामरिक और राजनयिक संबंधों का हवाला देते हैं. श्रीलंका हमारे देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात को समझने के लिए आपको इस देश के मुद्दों पर संसंद के भीतर हो रही बहसों को सुनना होगा. इसके अलावा श्रीलंका एक ऐसा देश भी है जिसकी आंतरिक समस्याओं की वजह से हमें अपने प्रधानमंत्री को भी गंवाना पड़ा था.

बहरहाल, श्रीलंका इसके अलावा भी है. छोटा मगर सांस्कृतिक रूप से बेहद सजग और समृद्ध देश. पर्यटन के लिहाज से अहम देश जिसके क्रिकेट खिलाड़ियों से पूरी दुनिया थर्राती है.

 

  1. प्राचीन श्रीलंका की पहली राजधानी अनुराधापुरा थी जो लगभग 1400 वर्ष तक इस देश की राजधानी रही | उस दौर को अनुराधापूरा साम्राज्य के नाम से जाना जाता था | यही वो समय था जब भारत से बुद्ध के दांतों का अवशेष अनुराधापुरा आया था |
  2. इसी दौर में श्रीलंका के मूल निवासी सिन्हाली ने बुद्ध धर्म को अपनाना शुरू किया | ये दौर तं खत्म हुआ जब दक्षिण भारत के राजाओं ने इस साम्राज्य पर हमला कर इस पर कब्जा कर लिया | तब श्रीलंका की राजधानी बदलकर पोलोंनारुवा कर दी गयी |
  3. लगभग 150 वर्ष बाद पोलोंनारुवा भी खत्म होकर पांच साम्राज्यों के पांच द्वीपों के टुकडो में बदल गया | तब सिंहाली लोगो की शक्ति श्री जयवर्धनपूरा कोटे में आ गयी जो कोलोंबो से केवल कुछ मीलो की दूरी पर है |
  4. पांच शताब्दियों के बाद व्यापार के लिए पुर्तगाली कोलोंबो आये और श्रीलंका की राजधानी कैंडी को बना दिया गया | इस दौर में सिंहाली लोगो को बलपूर्वक इसाई धर्म में बदला गया |
  5. लंका के लोग उस समय व्यापार करना पसंद नही करते थे और उन्होंने डच लोगो के साथ संधि की अगर वो पुर्तगालियो से छुटकारा दिला देंगे तो यहा उनका एकाधिकार होगा |
  6. संन 1600 के मध्य में डच लोगो ने कैंडी को छोडकर पुरे द्वीप पर शासन किया |इसके 150 वर्ष बाद अंग्रेजो ने इस द्वीप पर अपना नियन्त्रण करना शुरू किया और अंत में 1815 में वो कैंडी पर अपना शासन जमाने में कामयाब रहे |
  7. अंग्रेज तमिल मजदूरों को चाय ,कॉफ़ी और नारियल के कार्यो के लिए प्रयोग करते थे | 1948 में श्रीलंका को अंग्रेजो से पुरी तरह मुक्ति मिली |
  8. नई सिंहाली सरकार के निर्माण के बाद तमिल लोगो को नागरिकता से वंचित रखा गया | इस कारण दो दलों सिंहाली और तमिल लोगो के बीच तनाव पैदा हो गया | यह तनाव 1983 से 2009 तक श्रीलंका गृहयुद्ध के नाम से चलता रहा |
  9. 1972 तक श्रीलंका (Sri Lanka) का नाम सीलोन (Ceylon ) था |
  10. श्रीलंका (Sri Lanka) का आकार मोती या आँसू की बूंद की तरह है | इसी कारण श्रीलंका को हिन्द महासागर का मोती (Pearl of Indian Ocean) कहा जाता है |
  11. श्रीलंका एक द्वीप है जो पश्चिम में हिन्द महासागर (Indian Ocean) और पूर्व में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal ) से घिरा हुआ है |
  12. श्रीलंका का क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किमी  है जो वेस्ट वर्जिनिया से थोडा सा बड़ा  है
  13. श्रीलंका का सबसे उंचा बिंदु माउंट पेड्रो (Mount Pedro) है | इस पर्वत पर चढना वर्जित है क्योंकि ये सेना का हिस्सा है |
  14. इस द्वीप की समुद्रतट सीमा 13640 किमी है |
  15. श्रीलंका का आधिकारिक नाम Democratic Socialist Republic of Sri Lanka है |
  16. श्रीलंका की आधिकारिक राजधानी कोलोंबो नही बल्कि श्री जयवर्धनपूरा कोटे है |
  17. श्रीलंका की दो आधिकारिक भाषाए है पहली सिंहला और दुसरी तमिल |
  18. 2012 की जनगणना के अनुसार श्रीलंका की आबादी लगभग 2 करोड़ है और आबादी के लिहाज से विश्व में 57वे स्थान पर है |
  19. श्रीलंका के लोगो को श्रीलंकन या केवल लंकन कहते है उन्हें कभी भी उनके जातीय समूह के नाम से नही पुकारा जाता है |
  20. श्रीलंका के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले है जबकि 13 प्रतिशत हिन्दू , 10 प्रतिशत मुस्लिम और 7 प्रतिशत इसाई है | श्रीलंका में बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय सम्राट अशोक में पुत्र महेंद्र को जाता है जिसने दुसरी शताब्दी में यहा आकर बौद्ध धर्म का काफी प्रसार किया था |
  21. श्रीलंका की मुद्रा श्री लंकन रुपया है |
  22. श्रीलंका की GDP 143 बिलियन है जो प्रति व्यक्ति सकल घेरलू उत्पाद के मामले में दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अमीर राष्ट्र है |
  23. सीलोन चाय (Ceylon Tea) श्रीलंका का  सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद है |
  24. श्री लंका का असली अर्थ संस्कृत में प्रत्यारोपण द्वीप है | सिंहला शब्द का अर्थ “शेर का खून” है जबकि सिग्रिया का मतलब लायन रॉक है |
  25. जब भोजन की बात होती है तो चावल सबसे मुख्य भोजन है जो लंकन लोगो के नाश्ते , दोपहर के खाने और डिनर तीनो में करी के साथ खाते है |
  26. यहा के संगीत को बैला संगीत (Baila) कहते है जिसे वहा के निवासी काफी पसंद करते है |
  27. श्रीलंकन ध्वज में एक सोने का शेर , चारो कोनो से सुनहरी पत्तियों से गिरा हुआ है जो बौद्ध धर्म का प्रतीक है | इसमें हरी और नारंगी पट्टिया इस्लाम और हिन्दू धर्म को दर्शाते है |
  28. बुद्ध के दांत का अवशेष (Tooth Relic of Buddha) वर्तमान में कैंडी के एक मन्दिर माँ मौजूद है |
  29. श्रीलंका भारत की ही तरह क्रिकेट का दीवाना देश है जबकि यहा का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है | श्रीलंका के लिए खेल में सबसे महत्वपूर्ण पल तब आया जब 1996 क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप अपने नाम किया |
  30. 2004 में आयी सुनामी में सबसे ज्यादा नुकसान श्रीलंका को हुआ था | इसमें मरने वालो की संख्या लगभग 35 से 40 हजार मानी जाती है |
  31. रामायण के अनुसार माता सीता का अपहरण करने वाला दैत्य रावण श्रीलंका का था |
  32. रामायण के अनुसार भगवान राम ने श्रीलंका तक पहुचने के लिए रामसेतु बनवाया हो दक्षिण भारत से श्रीलंका के बीच तैरत पत्थरों से बना है |
  33. गृह युद्ध के दौरान श्रीलंका का पूर्वी भाग जाफना को विद्रोही दल LTTE ने आजाद घोषित कर दिया था |
  34. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी LTTE के विरुद्ध निर्णय लेने के कारण LTTE के लोगो ने मार दिया था |
  35. पूर्व एतेहासिक काल में लोग दाम्बुला की गुफाओं में निवास करते थे |
  36. श्रीलंका में एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलोंबो में है |
  37. सिंहाली भाषा के नाम बड़े लम्बे लम्बे होते है और औसतन एक इन्सान का नाम पांच शब्दों में होता है |
  38. विश्व में किसी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का श्रेय श्रीलंका की श्रीमाओ भंडारनायके को जाता है |
  39. श्रीलंका की मशहूर शराब को अराक (Arrack ) कहते है जो फ्लो ,नारियल ,चावल और गन्ने के बनती है |
  40. श्रीलंका ने ओलंपिक में अब तक केवल दो मेडल प्राप्त किये है वो भी दोनों रजत पदक | पहला डंकन वाइट और दूसरा सुसंथिका को |
  41. श्रीलंका लगभग 20 हजार हाथियों का घर है |
  42. भारत के लोगो की तरह श्रीलंका के लोग भी हाथो से खाना खाना पसंद करते है | यहा पुरुष और बच्चो के भोजन कर लेने के बाद औरते भोजन करती है |
  43. यहा दालचीनी इतनी प्रसिद्ध है कि कोलोंबो के एक इलाके को दालचीनी बाग़ (Cinnamon Gardens) कहते है |
  44. यहा नारियल काफी बड़े बड़े आकर के होते है |
  45. String hoppers यहा के राइस नूडल है जो नाश्ते में खाये जाते है |
  46. श्रीलंका को अंतर्राष्ट्रीय कॉल लगाने के लिए +94 आगे लगाकर कॉल किया जाता है |
  47. श्रीलंका में कुल 8 यूनेस्को धरोहर स्थल है |
  48. नुवरा एलिया औपनिवेशिक शासको के लिए ग्रीष्मकालीन घर था |
  49. पिनावाला हाथी केंद्र पर हाथी के गोबर से बना पेपर बेचा जाता है |अनुराधापुरा में बंदरो की भरमार है |
  50. कथारागमा त्यौहार के दौरान पुरुष अपनी जीभ और शरीर को सुइयों से छिदवाते है |
  51. सरकार ने उन बीचो पर प्रतिबन्ध लगा दिया है जहा ज्वार भाटा काफी ऊँचा रहता है |
  52. यहाँ श्रीलंकन नेवी द्वारा गेले में ब्लू व्हेल को भी दिखाया जाता है |
  53. पूर्णिमा का दिन जिसे पोया दिवस कहते है श्रीलंका में सार्वजनिक अवकाश रहता है |
  54. श्रीलंका का रेडियो स्टेशन विश्व के सबसे पुराने रेडियो स्टेशन में से एक है जो यूरोप में रेडियो की शुरुवात होने के महज तीन वर्ष बाद 1923 में शुरू हुआ था |
  55. 2010 के आंकड़ो के अनुसार श्रीलंका में 51 समाचार पतत्र (30 सिंहला भाषा में , 10 तमिल भाषा में और 11 अंग्रेजी भाषा में), 34 टीवी स्टेशन और 52 रेडियो स्टेशन है |
  56. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि श्रीलंका की साक्षरता दर 92.5 प्रतिशत है जो विकासशील देशो में सबसे ज्यादा शिक्षित देशो में आता है | इसका मुख्य कारण है कि यहा प्राइमरी से tertiary stage तक शिक्षा मुफ्त है |57. श्रीलंका को दुनिया में चाय की राजधानी होने का तमगा दिया जा सकता है, मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां चाय का आगमन 1867 में हुआ था.
    58. चाय से पहले श्रीलंका कॉफी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर था, मगर चाय ने कॉफी की जगह ले ली.
    59. श्रीलंकावासी ‘हां’ कहने में भारतवासियों की तरह सिर ऊपर-नीचे हिलाने के बजाय दांए-बांए हिलाते हैं. ऐसा लगता है जैसे ‘ना’ कह रहे हों.
    60. दुनिया के सारे देशों में चुनी गई नेत्रियों व प्रधानमंत्री के मामले में श्रीलंका अव्वल है. सिरीमाओ भंडारनायके 1960 से 2000 के बीच तीन बार इस देश की प्रधानमंत्री रहीं. है न अद्भुत बात?
    61. श्रीलंका के लोग सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के भोजन में चावल और कढ़ी छक कर खाते हैं.
    62. यहां ‘सेलफोन’ को ‘सेलटेल’ कहा जाता है.
    63. श्रीलंका में किसी स्मार्ट और हैंडसम बंदे को ‘डूड’ के बजाय ‘मचान’ कहते हैं.
    64. यहां लोग हर खाने वाली चीज पर नमक और काली मिर्च का छिड़काव करते हैं, चाहे वो आम ही क्यों न हो?57
    65. श्रीलंका की साक्षरता दर 92 फीसदी है. यह पूरे दक्षिणी एशिया में सबसे अधिक है.
    66. क्रिकेट के यहां पॉपुलर होने के बावजूद वॉलीबॉल यहां का राष्ट्रीय खेल है.
    67. यहां एक ऐसा भी मठ है जहां महात्मा बुद्ध के दांत रखे गए हैं. इस मठ को श्रीलंका में बड़ी श्रद्धा से देखा जाता है.68. श्रीलंका को दो अधिकारिक भाषा है – सिंहाला और तमिल।

    69. श्रीलंका में 12% हिन्दू, 9% मुस्लिम और 7% क्रिस्चियन रहते है।

    70. भारत के दक्षिण से श्रीलंका की दुरी मात्र 31 किलोमीटर हैं।

    71. श्रीलंका मुख्य भोजन चावल है जो नाश्ते, दोपहर के खाने और डिनर तीनो में करी के साथ खाते है।

    72. बुद्ध के दांत का अवशेष (Tooth Relic of Buddha) वर्तमान में कैंडी के एक मन्दिर माँ मौजूद है।

    73. श्रीलंका में नारियल काफी बड़े आकर के होते है।

    74. श्रीलंका का रेडियो स्टेशन विश्व के सबसे पुराने रेडियो स्टेशन में से एक है जो 1923 में शुरू हुआ था।

    75. श्रीलंका में तक़रीबन 20,000 हाँथी है।

     

Jasus is a Masters in Business Administration by education. After completing her post-graduation, Jasus jumped the journalism bandwagon as a freelance journalist. Soon after that he landed a job of reporter and has been climbing the news industry ladder ever since to reach the post of editor at Our JASUS 007 News.