रूस में मनाया गया 79वां विक्ट्री डे, 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने लिया हिस्सा, जानिए पूरा मामला

 रूस में 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस दुनिया में हो रही जंग को बढ़ावा नहीं देना चाहता, लेकिन कोई भी हमें धमका नहीं सकता। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की सेना हर समय जंग के लिए तैयार है। विक्ट्री डे परेड में 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें यूक्रेन में लड़ चुके हैं सैनिक भी शामिल हुए। परेड में 70 से ज्यादा टैंक और बख्तर बंद गाड़ियां दिखाई दी। इसमें वर्ल्ड वॉर 2 में यूज हुआ T-34 टैंक के साथ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल, एस-400 एयर एयर डिफेंस सिस्टम और यार्स इटरकॉटिनल बैलिस्टिक मिसाइल शामिल थी।

वहीं, पुतिन ने अपने भाषण में कहा, पश्चिमी देश वर्ल्ड वॉर 2 के सबक को भूल रहे हैं। हमें याद है कि तब मॉस्को, लेनिनग्राद, रेजेव, स्टेलिनग्राद, कुर्स्क, खार्किव कीव और क्रीमिया तक खूनी लड़ाई लड़ी गई थी। नाजी जर्मनी ने बिना शर्त रात 11:01 आत्मसमर्पण किया था। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा। हमारी मातृभूमि का भविष्य हम पर निर्भर है। अभिमान से भरे पश्चिमी देश दुनिया को जंग में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ऐसा नहीं होने देगा। हमारे परमाणु हथियार हमेशा इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। उन्होंने चीन के लोगों की जापान के खिलाफ लड़ाई को भी याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *