प्रियंका गांधी के पति ने कहा, देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं, हो सकता है राज्यसभा के जरिए ऐसा करूंगा, जानिए पूरा माम

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा की, मैं किसी को जवाब देने के लिए राजनीति में नहीं आना चाहता। मैं इस देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं, हो सकता है राज्यसभा के जरिए ऐसा करूंगा। मैं पूरे देश में भ्रमण करूंगा और लोगों की सेवा करूंगा। मैं अमेठी, रायबरेली और मुरादाबाद जाऊंगा। उनका आशीर्वाद मुझे खुशी देता है। वहीं, बीते माह उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को लगता है कि मैं बदलाव ला सकता हूं तो मैं एक्टिव पॉलिटिक्स में आ जाऊंगा। जरूरी नहीं कि मैं अमेठी से चुनाव लडूं, मैं मुरादाबाद या हरियाणा से भी लड़ सकता हूं। हालांकि कांग्रेस ने वाड्रा को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर कहा, वह प्रधानमंत्री पद पर बैठने वाले को शोभा नहीं देता। यही वजह है कि मैं नहीं चाहता, वो सत्ता में वापस आएं। वे जो भी आरोप लगाते हैं, उन्हें साबित नहीं कर पाते।  

राहुल और प्रियंका जो भी कहते हैं, उसे पूरा करेंगे। मैं उन्हें जानता हूं। दोनों बहुत मेहनती हैं। (कम्युनिकेशन गैप के सवाल पर) कोई भी ताकत दोनों के बीच दरार नहीं ला सकती। मैंने कभी ऐसा नहीं देखा। उन दोनों के बीच अगर कोई बहस होती है, तो वो बहुत स्वस्थ बहस होती है कि वो देश के लिए बेहतर क्या कर सकते हैं। राहुल, प्रियंका और मेरे बीच कोई नहीं आ सकता है। लोगों को लगता है कि अमेठी से टिकट नहीं मिला तो मैं नाराज हूं। इसके मेरे लिए कोई मायने नहीं हैं। मुझे परिवार के लोगों के बीच कोई विवाद नहीं नजर आता। हम मिलकर देश के लिए काम करेंगे। जब आप गांधी परिवार से जुड़े हैं, आपको कुछ भी करने से पहले सोचना चाहिए। बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। आप दुनिया के किसी कोने सोफा पर में बैठे हैं और चाहते हैं कि आजकल जो चल रहा है, उसमें आपका नाम भी शामिल हो। खुशी है कि वो रिटायर्ड हैं। मैं उन्हें पत्र जरूर लिखूंगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा वो बकवास है। वो राजीव गांधी के करीबी थे। थोड़ा जिम्मेदार होना था। राहुल-प्रियंका मेहनत कर रहे हैं, लेकिन इस बयान के बाद भाजपा को बेवजह का मुद्दा मिल गया। वाड्रा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान ये सब कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *