ट्रॉफी के साथ वतन लौटने के बाद अब आगे क्या? यहां देखें Team India का आज का पूरा शेड्यूल

लाखों प्रशंसक भारतीय टीम के ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारत लौट आई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया. प्रशंसक सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे. इसके बाद रोहित शर्मा भी एयरपोर्ट से बाहर आए और ट्रॉफी हाथ में लेकर फैन्स को दिखाई. जिसके बाद फैंस ने पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया.

टीम इंडिया का आज का शेड्यूल

टीम इंडिया बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंची. टीम इंडिया के खिलाड़ी शाम करीब 7 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले. फिलहाल टीम इंडिया दिल्ली में ही मौजूद है. आज विश्व कप विजेता टीम की सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात होने वाली है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम शाम 4 बजे तक मुंबई पहुंचेगी, जहां टीम इंडिया का मेगा रोड शो होगा.

कहां होगा रोड शो?

टीम इंडिया का रोड शो शाम 5 बजे शुरू होगा, रोड शो करीब 2 घंटे तक चलेगा. विजेता टीम का रोड शो नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शुरू होगा और वानखेड़े स्टेडियम तक चलेगा। इसके बाद शाम 7 से 7:30 बजे तक एक कार्यक्रम के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा.

11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी स्वदेश लौटी

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. टीम इंडिया ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *