अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को लगा ली आग, जानिए पूरा मामला

अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना उस वक्त हुई जब कोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में सुनवाई के लिए जजों का चुनाव हो रहा था। आग लगाने वाले शख्स का नाम मैक्सवेल अजारेलो था। उसकी आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक शख्स ने खुद को आग क्यों लगाई फिलहाल इसकी जानकारी नही है। मैक्सवेल ने आग लगाने से पहले कुछ पर्चे हवा में फेंके थे। उन पर लिखा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प एक दूसरे से मिले हुए हैं। वे दोनों अमेरिका में फासीवाद लाकर हमारी व्यवस्था का तख्तापलट करना चाहते हैं। दरअसल अमेरिका में इस साल के अंत तक राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए बाइडेन और ट्रम्प प्रचार में जुटे हैं।

मैक्सवेल अपने साथ एक कैन लेकर आया था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था। उसने कैन में रखा ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़का और आग लगा दी। न्यूयॉर्क पुलिस के चीफ जेफरी मैड्रे के मुताबिक शख्स फ्लोरिडा का रहने वाला था, जो एक हफ्ते पहले ही न्यूयॉर्क आया था और इस बात की जानकारी उसके परिवार को भी नहीं थी। शख्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस पर्चों और कैन की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स ने खुद आग लगाने से पहले कुछ भी नहीं कहा। मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने पिछले साल ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया था। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप पर चल रहा है। ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक मामला रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केस पर कहा था कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *