महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई एक बार फिर सांस्कृतिक और सिनेमाई रौशनी से जगमगा उठी जब महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन हुआ। यह समारोह न सिर्फ फिल्मों के लिए एक बड़ा मौका था, बल्कि उन कलाकारों के समर्पण और संघर्ष को भी सलामी देने का एक मंच था, जिन्होंने वर्षों से सिनेमा और संगीत की दुनिया में बेजोड़ योगदान दिया है।
अनुपम खेर को मिला अवॉर्ड
समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सबसे खास नाम रहा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का, जिन्हें उनके लंबे और समर्पित करियर के लिए राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। अपने अभिनय से दशकों तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर ने इस सम्मान को सिनेमा के प्रति एक नई जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया।
महेश मांजरेकर को भी मिला पुरस्कार
मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज महेश मांजरेकर को भी इस समारोह में चित्रपटि वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। मांजरेकर ने न केवल अभिनय में, बल्कि निर्देशन और लेखन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके इस योगदान को यह अवॉर्ड एक सार्थक पहचान देता है।
मशहूर गायिका भीमराव पंचाले, जो गजल गायकी में एक विशेष स्थान रखते हैं, उन्हें लता मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संगीत की दुनिया में उनका योगदान वर्षों से अविस्मरणीय रहा है।
काजोल को भी मिला अवॉर्ड
महाराष्ट्र फिल्म अवॉर्ड्स का यह संस्करण उन सभी कलाकारों की संघर्षगाथा को सलाम करता है जिन्होंने सिनेमा को न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक चेतना का माध्यम बनाया है।
इसी कार्यक्रम में अभिनेत्री काजोल को राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला, जबकि मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा मुक्ता बर्वे को चित्रपटि वी. शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड देकर नवाजा गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सभी कलाकारों को मंच से सम्मानित किया और अपने संबोधन में कला, सिनेमा और संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण होता है और इन कलाकारों ने इस दर्पण को वर्षों तक स्वच्छ और प्रेरणादायक बनाए रखा है।
इस अवसर पर एक विशेष सम्मान यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल शर्मा को भी दिया गया। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज हैरिटेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित उनके प्रयासों की सराहना है। हाल ही में यूनेस्को ने मराठा साम्राज्य के बारह किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है, जो भारत के इतिहास और संस्कृति को वैश्विक पहचान देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
महाराष्ट्र फिल्म अवॉर्ड्स का यह संस्करण उन सभी कलाकारों की संघर्षगाथा को सलाम करता है जिन्होंने सिनेमा को न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक चेतना का माध्यम बनाया है।