pragmatic play

महंगाई को लेकर मायावती का गुस्सा वाला ट्वीट

मुंबई, 7 अप्रैल 2022 – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने देश में बढ़तीमहंगाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ”देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेलरही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने कोमजबूर.
यह अति-चिन्ताजनक है।’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले।

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग रोजाना वृद्धि हो रही है जिससे वस्तुओं के दाम भीऊंचे हो गए हैं। बुधवार को इनमें 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, बीते 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रतिलीटर की वृद्धि की जा चुकी है।

Leave a Reply

pragmatic play