Son of Sardaar 2 Screening: तमन्ना और नुसरत का स्टनिंग लुक, मृणाल के लिए मौनी रॉय ने गाया बर्थडे सॉन्ग

Son of Sardaar 2 Screening: तमन्ना और नुसरत का स्टनिंग लुक, मृणाल के लिए मौनी रॉय ने गाया बर्थडे सॉन्ग Son of Sardaar 2 Screening: तमन्ना और नुसरत का स्टनिंग लुक, मृणाल के लिए मौनी रॉय ने गाया बर्थडे सॉन्ग

Son of Sardaar 2 की स्क्रीनिंग इवेंट में मुंबई की शाम सितारों की मौजूदगी से जगमगा उठी। रिलीज़ से एक दिन पहले आयोजित इस खास शो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से लेकर कई चर्चित बॉलीवुड चेहरे एक साथ नज़र आए। फिल्म के ट्रेलर से ही चर्चाओं में बनी यह सीक्वल फिल्म, अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

रेड लुक में छाईं तमन्ना और नुसरत

इवेंट की शुरुआत ही ग्लैमर से भरपूर रही जब तमन्ना भाटिया और नुसरत भरूचा रेड आउटफिट में स्क्रीनिंग में पहुंचीं। तमन्ना ने रेड टॉप और पैंट पहनकर सबका ध्यान खींचा, वहीं नुसरत की रेड ड्रेस ने भी फैंस और मीडिया का खूब ध्यान बटोरा। दोनों एक्ट्रेसेज़ का स्टाइलिश अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

मृणाल ठाकुर के लिए खास गिफ्ट बना मौनी रॉय का गाना

मृणाल ठाकुर की मौजूदगी भी इस इवेंट की खास बात रही। ब्लूमिंग वन पीस ड्रेस में पहुंचीं मृणाल ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए। इस बीच एक प्यारा मोमेंट तब देखने को मिला जब मौनी रॉय ने मृणाल के लिए हैप्पी बर्थडे टू यू सॉन्ग गाया। कैमरों के सामने इस पल को देख हर कोई मुस्कुरा उठा।

फैमिली के साथ पहुंचे रवि किशन, बिंदू दारा सिंह ने किया धमाल

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे रवि किशन अपनी फैमिली के साथ इवेंट में पहुंचे और रेड कारपेट पर फोटो क्लिक करवाते नजर आए। वहीं एक्टर बिंदू दारा सिंह ने फिल्म का सिग्नेचर स्टेप करके माहौल में एनर्जी भर दी। स्क्रीनिंग में शामिल सभी सेलेब्स के साथ बिंदू का ये अंदाज़ काफी पसंद किया गया।

कुब्रा सैत और दीपक डोबरियाल ने बढ़ाया स्क्रीनिंग का मजा

फिल्म की कास्ट से जुड़ी दो और अहम हस्तियां कुब्रा सैत और दीपक डोबरियाल भी इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। मस्ती भरे मूड में नज़र आ रहे इन सितारों ने मीडिया के साथ खुलकर बातचीत की और ढेरों तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

चंकी पांडे का ऑल-ब्लैक अंदाज

बॉलीवुड के मस्तीखोर एक्टर चंकी पांडे भी इस मौके पर ब्लैक पैंट और ब्लैक शर्ट में नजर आए। उन्होंने भी कैमरों के सामने पोज दिए और अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए।

फिल्म के डायलॉग से मृणाल ने किया सबको हंसने पर मजबूर

जब मृणाल ने कैमरे की ओर देखते हुए फिल्म का फेमस डायलॉग ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो’ बोला तो वहां मौजूद सभी लोग ठहाकों में झूम उठे। यह मोमेंट सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है।

रिलीज से पहले ही हिट साबित हो रही है फिल्म की टीम

‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग इवेंट ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। अब देखना यह होगा कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।