Saiyaara Casting Secrets: सैयारा के लिए पहली पसंद नहीं थे अहान-अनीत, सिद्धार्थ-कियारा को लेना चाहते थे मेकर्स

Sidharth-Kiara Sidharth-Kiara

बॉलीवुड में कई बार जो चीज़ पर्दे पर दिखाई देती है, वह कैमरे के पीछे की हकीकत से काफी अलग होती है। फिल्म ‘सैयारा’ की शानदार सफलता के बाद इसके कास्टिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अब सामने आया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 247 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे?

सिद्धार्थ-कियारा थे फिल्म के लिए पहली चॉइस

फिल्म के शुरुआती दौर में मोहित सूरी और प्रोडक्शन हाउस की टीम इस प्रोजेक्ट में पहले से ही मशहूर जोड़ी को कास्ट करना चाहती थी। सूत्रों के मुताबिक, ‘सैयारा’ के लिए सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया था। फिल्म ‘शेरशाह’ में इन दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों के दिल जीत लिए थे और उसी को देखते हुए मेकर्स ने इन्हें इस फिल्म में साइन करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, किसी कारणवश यह डील फाइनल नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि डेट्स की समस्या और स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद इसकी वजह रहे।

जब आदित्य चोपड़ा ने कहा – “ये कहानी नए चेहरों की है”

मेकर्स की योजना जब कामयाब नहीं हुई तो निर्देशक मोहित सूरी थोड़े चिंतित हो गए। ऐसे में यशराज फिल्म्स के मुखिया आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कमान खुद संभाली। उन्होंने मोहित से कहा कि ‘सैयारा’ की कहानी नए लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है और इसे किसी स्थापित स्टार के साथ बनाने का असर खत्म हो जाएगा।

मोहित ने जब इस बात पर शंका जताई कि इस दौर में नए चेहरों को लेकर इतना बड़ा रिस्क कौन लेगा, तो आदित्य ने स्पष्ट कहा – “मैं लूंगा!” इसके बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म के लिए कास्ट किया गया। दोनों ही एक्टर्स ने इस फिल्म से डेब्यू किया और उनके अभिनय को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।

सैयारा बनी सुपरहिट, नई जोड़ी ने जीता दिल

18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की ओपनिंग दी और पहले हफ्ते में 172 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी इतनी ज़बरदस्त रही कि दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती गई।

अब जबकि फिल्म 250 करोड़ के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी का ‘नई जोड़ी’ पर लगाया गया दांव पूरी तरह सफल रहा है।

बॉलीवुड में यह एक उदाहरण बन चुका है कि बिना बड़े नामों के भी एक सशक्त कहानी और नया टैलेंट, दर्शकों के दिल जीत सकता है।