pragmatic play

रोहित सरदाना ने दुनिया को कहा अलविदा ! कोरोना से थे संक्रमित !

जाने माने टीवी पत्रकार और टीवी एंकर रोहित सरदाना का आज निधन हो गया। रोहित सरदाना के कोरोना से संक्रमित था। रोहित सरदाना कल से वेंटिलेटर पर हैं। मुख्य संपादक सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन की खबर दी।

रोहित सारदा से पहले, उनकी माँ कोरोना से संक्रमित थी। बाद में रोहित कोरोना से संक्रमित हो गया। रोहित को कल वेंटिलेटर पर रखा गया था क्योंकि उनकी तबीयत कल खराब हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, रोहित सरदाना को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई।

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

Leave a Reply

pragmatic play