pragmatic play

कपिल शर्मा शो इस तारीख से हो रहा है स्टार्ट !

मुंबई : भारत के लोकप्रिय शो में से एक कपिल शर्मा शो का इंतजार कर रहे हैं उनके फेन्स अब उनके लिए अच्छी खबर है। यह लोकप्रिय शो जून के महीने से फिर से शुरू होने जा रहा है। कपिल शर्मा की शूटिंग मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी, यानी 18 मई के बाद। निर्माता IPL फाइनल होने के बाद कपिल शर्मा के शो को प्रसारित करने की योजना बना रहा है। आईपीएल के चलते जियादत शो बांध कर दिए गए हे !

लोकप्रिय शो कपिल के साथ-साथ महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 भी शामिल है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बीच कपिल ने अगस्त 2021 में अपने शो की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने महामारी के कठिन समय के दौरान दर्शकों के चेहरे पर हँसी लाने की कोशिश की। कपिल शर्मा ने शो से ब्रेक लेने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि वह अपने बेटे और परिवार के साथ घर पर समय बिताना चाहते हैं।

इसके साथ ही कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर आगामी शो की शूटिंग पूरी कर ली है। नेटफ्लिक्स पर आने वाले कपिल शर्मा के शो का प्रारूप उनके टीवी शो से पूरी तरह से अलग होगा। नेटफ्लिक्स के अंग्रेजी हास्य कलाकारों में, कपिल शर्मा को अपनी हिंदी में देखा जाएगा।

Leave a Reply

pragmatic play