आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स

आधार कार्ड भारत में सरकारी और निजी कार्यों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला दस्तावेज़ है। सरकार लोगों से हर दिन अपना आधार अपडेट करने के लिए कहती रहती है। पहले यह काम कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब ऐसे सेंटर धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इसी वजह से यूआईडीएआई ने भुवन आधार पोर्टल लॉन्च किया है जिसके जरिए नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

आपको बता दें कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की संख्या कम होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भुवन आधार पोर्टल विशेष रूप से आधार केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भुवन आधार पोर्टल से आधार केंद्र कैसे खोजें?

  • सबसे पहले आपको भुवन आधार पोर्टल की वेबसाइट https://shuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाना होगा।
  • “आस-पास के केंद्र” टैब पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • “स्थान” फ़ील्ड में अपना वर्तमान स्थान दर्ज करें। आप अपना पता, पिन कोड और अन्य विवरण भी भर सकते हैं।
  • “त्रिज्या” फ़ील्ड में, किलोमीटर में वह दायरा दर्ज करें जिसके भीतर आप पंजीकरण केंद्र का पता लगाना चाहते हैं।
  • अब “खोज” बटन पर क्लिक करें।
  • अब पोर्टल आपकी स्क्रीन पर वांछित श्रेणी में केंद्रों की एक सूची दिखाएगा जिसमें से आप अपने लिए सही केंद्र का चयन कर सकते हैं।

आधार केंद्र की जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है?

  • पिन द्वारा खोजें
  • मेरे नजदीक आधार केंद्र
  • राज्य के अनुसार खोजें
  • आधार केंद्र द्वारा खोजें

भुवन आधार पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की मदद से विकसित किया गया है। लोकेशन सेवा इसरो द्वारा ही प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर आधार केंद्रों की संख्या और स्थान का विवरण देने वाला एक नक्शा है। इसके साथ ही आप अपने पिन कोड या पोस्टल कोड से भी आधार केंद्र ढूंढ सकते हैं।