मिराय में नजर आएंगे तेजा सज्जा, फर्स्ट लुक और टीज़र रिलीज़ हुआ

फिल्म हनु-मान की सफलता के बाद अभिनेता तेजा सज्जा एक बार फिर से महानायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक्टर की आगामी फिल्म का टाइटल मिराय हैं, इस फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज़ डेट निर्माताओं ने रिवील कर दी हैं.  तेजा इस फिल्म में एक महानायक की भूमिका में दिखाई देंगे, फर्स्ट…

Read More

ईडी की कुर्की के बाद सलमान खान के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी

गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्ककर ली. इस बीच शिल्पा शेट्टी पहली बार नजर आईं. जहां पैप्स ने उन्हें कैप्चर किया. एक्ट्रेस इन खबरों के बीच सलमान खान केघर पहुंची हैं. इस दौरान उनकी मां भी नजर आईं.  पपाराजी ने शिल्पा शेट्टी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह गैलेक्सी अपार्टमेंट जाते दिख रही हैं. वह ब्लैक कैजुअलआउटफिट में मां सुनंदा शेट्टी के साथ दिख रही हैं. हालांकि इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने कोई बयान नहीं दिया. शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों की फैमिलीज में भी काफी अच्छा बॉन्ड हैं. यही वजह है किशिल्पा शेट्टी सलमान खान के घर भी पहुंचीं. बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी सलमान खान का हालचाल लेने गई हैं. कुछदिन पहले ही भाईजान के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. इसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. बात करें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा केस की तो ये बिटकॉइन पोंजी स्कीम का मामला है. ईडी ने दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस कीएफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. जहां देशभर के निवेशकों को अच्छे खासे रिटर्न की आड़ में घोटाला किया गया था. इस 6600 करोड़ के घोटाले में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया था. afzal memonjasus007.com

Read More

Shriya Saran ने जीता दादी और फैन्स का दिल

ताहिर जासूस – श्रिया सरन किसी पहचान की मोहताज नहीं है 24 साल के अपने फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी हैं जो आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की सादगी के इस कदर दिवाने हैं कि आज भी उन्हें फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग रोल में देखा चाहते…

Read More

विक्रम के जन्मदिन पर थांगलान से का स्पेशल ट्रिब्यूट वीडियो रिलीज़ हुआ

सुपरस्टार विक्रम चियान ने अपने करियर में कई ऐसे रोल किए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सिर्फ दक्षिण राज्य में ही नहीं,  बल्किनॉर्थ साइड भी बहुत लोकप्रियता मिली। आज एक्टर का बर्थ डे है। इस खास मौके पर उन्हें फैंस ने विश किया है। वहीं, ‘थंगालान’ मूवी मेकर्स ने उनके बर्थ डे पर उनका स्पेशल वीडियो शेयर किया है। चियान विक्रम अपने कैरेक्टर्स के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं। इस बीच एक्टर पा. रंजीत की हाई-ऑक्टेन पीरियड थ्रिलर डायरेक्टेड फिल्म ‘थंगालान’ से उनकी कला को सम्मान देने के लिए मेकर्स ने बीटीएसवीडियो शेयर किया है। विक्रम के बर्थ डे पर मेकर्स ने ‘थंगालान’ से बीटीएस वीडियो शेयर किया है। ट्राइबल लीडर के तौर पर नजर आ रहे चियान विक्रमट्राइबल लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं। ये फिल्म की मेकिंग का वीडियो है, जिसमें विक्रम को रफ अवतार में देखा जा सकताहै। चेहरे पर एक तरह का लेप और पूरे शरीर पर मिट्टी लगाए, चियान विक्रम का अपने रोल के लिए डेडिकेशन देखने लायक है।कम्फर्ट जोन से बाहर निकल विक्रम ने आउट ऑफ द बॉक्स जाकर विक्रम ने इस रोल के लिए खुद को तैयार किया है। ‘थंगालान’ रियल लाइफ इंसीडेंट पर आधारित कहानी है। यह फिल्म कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड पर आधारित है, जिसकीकहानी खदान श्रमिकों के जीवन के आसपास घूमती है। 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड फील्ड में अपने मकसद केलिए लूट की थी। फिल्म पहले 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली थी। मगर बाद में रिलीज डेट टल गई है। afzal memonjasus007.com

Read More

इंडियन 2 का हिस्सा बने एक्टर सिद्धार्त, जन्मदिन पर फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण का आज जन्मदिन है, वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडियन 2 के मेकर्स नेफिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया हैं. फिल्म ‘इंडियन 2’ 1996 में आई फिल्म ‘इंडियन’ का ही सीक्वल है। ‘इंडियन 2’ के मेकर्स लाइका प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्हेंजन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म के इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी सरप्राइज रह गए हैं। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर शेयर करकेलिखा, ”टीम इंडियन 2 की तरफ से मल्टी टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छे किरदारऔर भूमिकाएं निभाते रहो। आपकी सफलता में एक और नया साल जुड़ गया है।” साउथ निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म ‘इंडियन 2’ में अब सिद्धार्थ भी नजर आएंगे।इस फिल्म में सिद्धार्थ चित्रा वरधनरंजन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में कमल हासन एक सेनापति का किरदार निभाएंगे। फिल्ममें काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी, नेदुमुदी वेनू, विवेक, कालिदास जयाराम, गुलशन ग्रोवर और कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदन समेत कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म पूरी तरह से एक पॉलिटिकल और देश में भ्रष्टाचार पर बनी है, जोकि साल 1996 में आई फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ का पार्ट2 है। पूरे 28 साल बाद शंकर फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘इ़ंडियन 2’ जून 2024 में रिलीज हो सकती है, क्योंकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। afzal memonjasus007.com

Read More

जान्हवी कपूर स्टार्रर उलझ का टीज़र रिलीज़ हुआ

जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी। आज ‘उलझ’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर देखकर साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। जान्हवी कपूर एक यंग डिप्लोमैट के रोल में दिखाई दे रही हैं।  इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया हैं.  जान्हवी कपूर ने ‘उलझ’ में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से देशभक्ति परआधारित है। इस फिल्म की कहानी एक यंग डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द- गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म मेंजान्हवी सुहाना देश और उनके खिलाफ हो रही साजिश के बीच झूलती नजर आएंगी। ‘उलझ’ का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दिखाई दिया। टीजर की शुरुआत सारे जहान से अच्छा की धुन से होती है। इसकेबाद स्क्रीन में जान्हवी के किरदार की एंट्री होती है, जिसकी पोस्टिंग विदेश में है। वहीं, ब्रैकग्राउंड में एक शख्स की आवाजासुनाई देती है, जो अपने देश के साथ गद्दारी करने के लिए उसे मैन्यूपुलैट करने की कोशिश करता है। टीजर के आखिर में जान्हवीएक्शन करती नजर आती है। ‘उलझ’ में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता औरजितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अमृता पांडे और विनीत जैन फिल्म के निर्माता है। यह फिल्म 5 जुलाई कोसिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘उलझ’ के अलावा जान्हवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री निर्देशक शशांक खेतानकी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। afzal memonjasus007.com

Read More

रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड” सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज़

जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी अभिनीत सीरीज  ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ केनिर्माताओं ने हाई इंटेंसिटी वाले वॉर ड्रामा  के ट्रेलर को आज रिलीज़ किया जिसमें एक ऐतिहासिक रक्षा अभियान के पर्दे के पीछेकी घटनाओं को एक रोमांचक अनदेखी कहानी के साथ दिखाया गया है। सीरीज में अहम  भूमिका में नजर आने वाली लारा दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, ““कहानी आप जानते हैं। युद्ध आप नहीं जानते . भारत की आधुनिक युद्ध की ऐतिहासिक कहानी के साक्षी बनें। ‘रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड- ट्रेलर अब रिलीज़! #RaneetiOnJioCinema स्ट्रीमिंग 25 अप्रैल से।” “रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड” घातक पुलवामा हमलों के बाद किए गए भारत के सबसे बड़े रक्षा अभियान पर केंद्रित है।यहसीरीज उन वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है जिन्होंने 2019 में देश को हिलाकर रख दिया था। शो में कुछ हवाई दृश्य, शानदारप्रदर्शन और एक शक्तिशाली कथा है जो युद्ध के मैदान के अंदर और बाहर हर पहलू को चतुराई से दिखाती है । ट्रेलर के रिलीज़ ने ही लोगों के बीच इस सीरीज के लिए उत्साह काफी बढ़ा दिया है। जिमी शेरगिल के शानदार अभिनय कोदेखकर सभी इस शो के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में उनके साथ लारा दत्ता, आशुतोष राणा , आशीष विद्यार्थीभी नजर आने वाले हैं। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित, श्रृंखला का निर्माण स्फीयरओरिजिन्स मल्टीविजन प्राइवेट लिमिटेड के सुजॉय वाधवा और कोमलसुंजय डब्ल्यू द्वारा किया गया है।  शो का प्रीमियर 25 अप्रैल को JioCinema पर होगा। afzal memonjasus007.com

Read More

बिग बॉस फेम आयशा खान और अभिषेक कुमार ने नया रोमांटिक और रोमांचक गाना खाली बोतल बनाया है

बिग बॉस फेम आयशा खान और अभिषेक कुमार ने नया रोमांटिक और रोमांचक गाना खाली बोतल बनाया है बिग बॉस के घर में आखिरी बार साथ देखे गए आयशा खान और अभिषेक कुमार टी-सीरीज म्यूजिक एल्बम के साथ मिलकर एक नया गाना लेकर आए हैं। आयशा खान बिग बॉस 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे…

Read More

Salman Khan Firing 2 आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल पकडे गए.

Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग का बिहार कनेक्शन, गुजरात के भुज से पकड़े गए दोनों आरोपीSalman Khan Firing Case: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इनसे तमाम राज उगलवाएगी, लेकिन उससे पहले जो खुलासे हुए…

Read More

Salman Khan के घर फायरिंग लोरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली आगे और भी हमले की बात कही

Salman Khan के घर फायरिंग लोरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली आगे और भी हमले की बात कही गोली चलाने वाले 2 लोगो की तलाश पुलिस कर रही है 1 का नाम विशाल उर्फ़ कालू के तोर हुवी है तस्वीर भी सामने आ गई है Salman Khan के घर फायरिंग लोरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली आगे…

Read More