Latest posts

मृणाल ठाकुर ने “हाय नन्ना” में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए द ओनिरोस फिल्म अवार्ड्स, न्यूयॉर्क में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता*

ताहिर जासूस – प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने न्यूयॉर्क शहर में आयोजित द ओनिरोस फिल्म अवार्ड्स में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर एक बार फिर सिनेमा की दुनिया में अपनी प्रतिभा साबित की है। प्रशंसित फिल्म “हाय नन्ना” में उनके शानदार अभिनय ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि आलोचनात्मक…

Read More

बीजेपी में शामिल हुई अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली

टीवी शो ‘अनुपमा’ के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईहैं। अभिनेत्री आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं। रुपाली आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचीं।यहां अभिनेत्री ने पार्टी जॉइन की। रुपाली गांगुली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। इस शो की टीआरपी जबर्दस्त है।शो में रुपाली मुख्य किरदार अनुपमा की भूमिका में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अभिनय की दुनिया में सिक्का चलाने के बाद रुपाली राजनीतिके मैदान में आ गई हैं। रुपाली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादाफॉलोअर हैं। एक दिन पहले ही यानि मंगलवार रात मुंबई में रुपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती की। मालूम हो कि अभिनेत्री 5 अप्रैल कोअपना जन्मदिन मनाती हैं। जन्मदिन के बाद उन्होंने पार्टी की। रुपाली गांगुली निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहला रोलअपने पिता की बनाई फिल्म ‘साहेब’ में निभाया। हालांकि, रुपाली को पहचान वर्ष 2003 में आए ‘संजीवनी: अ मेडिकल बून’ सीरीयल से मिली थी।इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया। वह ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रही हैं। 

Read More

बाहुबली क्राउन ऑफ़ ब्लड सीरीज लेकर आ रहे हैं एस एस राजामौली

बाहुबली एक बार फिर से लौट आया है वो सबके दिलों पर राज करने, निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली दर्शकोंके दिलों पर इस कदर बस गई है कि वह आज भी इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म कापहला पार्ट ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ साल 2015 में रिलीज हुई। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन’ साल 2017 में आई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मोंके रिकॉर्ड तोड़े। अब निर्देशक राजामौली फिल्म बाहुबली की एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रहे हैं। एसएस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की है। इस वीडियो को देखकरइसके बैकग्राउंड में बाहुबली के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, ”जब महिष्मति के लोगउनका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती। ‘बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड’, एकएनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा।” निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस सीरीज की घोषणा दी है। इस सीरीजका नाम है ‘बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड’। यह एक एनिमेटेज सीरीज है। इस फिल्म की क्या कहानी होगी और इसके कलाकारकौन होंगे, अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है।

Read More

पुष्पा 2 का फर्स्ट सिंगल पुष्पा पुष्पा रिलीज़ हुआ

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस सालकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को रिलीज कर दिया है। दर्शकोंमें इस गाने को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन केअलावा इस फिल्म रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने केलिए मेकर्स ने आज फिल्म के गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को रिलीज कर दिया है। ‘पुष्पा-पुष्पा’ गाने में मीका सिंह की आवाज की दहाड़सुनाई पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह गाना सबकी जबान पर होने वाला है। इसकी धुन और इसके लिरिक्स दोनों ही कमालके हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर अल्लू अर्जुन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अपने रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स कोअपने नाम कर चुकी है। वहीं इस साल 15 अगस्त को ‘पुष्पा 2: द रूल’ दर्शकों के सामने होगी। निर्देशक सुकुमार अपनी फिल्मका विश्व प्रीमियर करने वाले हैं।

Read More

साहिल खान को अगली सुनवाई तक की पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साहिल खान की आज अदालत में सुनवाई हुई, और अब एक्टर को आगामी 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया!  आज की सुनवाई में सरकारी पक्ष ने अपनी दलील देते हुए अदालत में कहा कि साहिल खान एंडोर्समेंट नहीं बल्कि एक ऐप केमालिक है जिसके जरिए जुआ खेला जाता है. ‘द लायन बुक’ ऐप के मालिक साहिल खान हैं और इसी सिलसिले में वह दुबई भीजाया करते थे. जांच अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि साहिल खान दुबई में किससे मुलाकात करते थे.दुबई आने जाने का खर्चा कौन कियाकरता था. साथ ही ये भी कि अपने इस ऐप में कितने लोगों को जोड़ रखा था.  क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि साहिल खान जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं. पूछे गए सवालोंका जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं. इन तमाम विषयों पर जांच करने के लिए पुलिस कस्टडी की मांग क्राइम ब्रांच केअधिकारियों की तरफ से की गई, वही साहिल खान के वकील ने दलील देते हुए साफ कहा कि साहिल खान एक सेलिब्रिटी हैं. वो इन ऐप को भी प्रमोट करते हैं और यह एंडोर्समेंट ही है. इसके अलावा कुछ नहीं. पुलिस के पास अब तक कोई भी सबूत नहींहै या कोई भी ऐसा खाता नहीं है जहां पर साहिल खान ने पैसों की लेनदेन की होगी या फिर कोई भी एक कॉल डिटेल नहीं हैजिसके जरिए यह प्रूफ होता है कि साहिल खान जुआ खिलवाते हैं.  दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत में साहिल खान को 7 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

Read More

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपना मन बहलाने के लिए चलाते है प्लेजर स्क्वॉड ग्रुप, जानिए पूरा मामला

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपना मन बहलाने के लिए प्लेजर स्क्वॉड नाम का ग्रुप चलाते हैं। इस ग्रुप का काम तानाशाह किम जोंग उन और उसके सहयोगियों का एंटरटेनमेंट करना होता है। हाल ही नॉर्थ कोरिया से भागी महिला योनमी पार्क ने ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में इस स्क्वॉड का…

Read More

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जासूसों को देश से निकाला, दावा – रक्षा विभाग की जानकारी चुराने की कोशिश में थे, जानिए पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया ने 2 भारतीय जासूसों को देश से निकाला। ऑस्ट्रेलियन मीडिया द ऑस्ट्रेलियन और द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि साल 2020 में भारतीय जासूसों ने ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस प्रोजेक्ट्स और एयरपोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी खुफिया जानकारी चुराने की…

Read More

उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों के यौन शोषण का लगा आरोप, जानिए पूरा मामला

उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने इनके खिलाफ शिकायत की। महाकाल थाने में FIR दर्ज की गई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार…

Read More

दिल्ली NCR के 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी निकली फर्जी, जानिए पूरा मामला

दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में आज सुबह बम रखे होने की धमकी भेजी गई थी। इसके तुरंत बाद सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गईं। स्कूलों को खाली करवाने के बाद पुलिस ने बम की तलाशी की। दोपहर में पुलिस ने जानकारी दी कि स्कूलों में…

Read More

मौसम विभाग ने देश में 2 दिन के सीवियर हीटवेव का अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

। देश में तेज गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में 2 दिन के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी आज लू चलने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में तेज…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड की जांच के लिए दायर की गई याचिका, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड की जांच के लिए याचिका दाखिल की गई। इसमें कहा गया है कि कोवीशील्ड के साइड इफेक्ट्स की जांच करने के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाने का निर्देश जारी किया जाए। एडवोकेट विशाल तिवारी ने यह याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि, कोवीशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स…

Read More