
Russia, 22 Feb : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक ऐलेक्सी नावाल्नी को एक रूसी अदालत ने धोखाधड़ी का दोषी करार दिया है। नावाल्नी पहले से जेल में हैं और इस फैसले से उन्हें और कई साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं। 45 साल के नावाल्नी मॉस्को से पूर्व की तरफ एक जेल शिविर में बंद हैं। वो पैरोल की शर्तों के उल्लंघन के लिए जेल में कैद हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को नाकाम करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
ताजा मामले में उनकी सजा में 13 साल और जोड़े जा सकते हैं। इस मामले को भी उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया है.जेल के सुरक्षा अधिकारियों से भरे हुए एक कमरे में जज ने नावाल्नी के सामने ही उनके खिलाफ आरोप पड़े। अपने वकीलों के पास खड़े नवाल्नी कमजोर नजर आ रहे थे। लेकिन कागजात पढ़ते हुए वो शांत और निर्भीक लग रहे थे। अभियोजन पक्ष ने अदालत से मांग की थी कि नावाल्नी को धोखाधड़ी और अदालत की अवहेलना के आरोपों पर अधिकतम सुरक्षा वाली जेल में 13 सालों के लिए बंद कर दिया जाए।
नवाल्नी को पिछले साल जर्मनी से वापस रूस पहुंचने के बाद जेल में बंद किया था। जर्मनी में वो अपना इलाज करवा रहे थे। उन पर 2020 में साइबेरिया की एक यात्रा के दौरान सोवियत काल के एक नर्व एजेंट से हमला किया था। उन्होंने हमले का पुतिन पर आरोप लगाया था। क्रेमलिन ने कहा था कि नावाल्नी को जहर दिए जाने का कोई सबूत नहीं मिला था और अगर ऐसा हुआ भी था तो उसमें रूस की कोई भी भूमिका नहीं थी। आखिरी बार 15 मार्च को इस मामले में सुनवाई हुई थी और उसके बाद नावाल्नी ने विद्रोही स्वर अपनाए रखा।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अगर जेल की सजा जो चीजें कहे जाने की जरूरत है उन्हें कहे जाने के मेरे मानवाधिकार की कीमत है।