होली पर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़,उधना -दानापुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की हालत जनरल से भी बदतर,एक सीट पर 8 -8 यात्री जाने को मजबूर

सूरत,16 मार्च 9 मार्च से 15 मार्च तक ताप्ती गंगा के रद्द हो जाने के कारण सूरत से जाने वाली उधना -दानापुर समेत अन्य ट्रेनों में हालत बदतर हो गई है। स्थिति ऐसी है कि यात्रियों के पास स्लीपर का कन्फर्म टिकट हो जाने के बाद भी सहूलियत से यात्रा कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में वेटिंग यात्री मज़बूरी में सफर कर रहे है। 15 मार्च को उधना से सुबह रवाना हुई उधना -दानापुर एक्सप्रेस की हालत बदतर हो गई। यहाँ स्लीपर कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। उधना से वाराणसी तक एस -3 में सफर कर रहे यात्री अरुण रंजन ने बताया कि ट्रेन में स्लीपर टिकट होने का बाद भी गैलरी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और भारी भीड़ थी जिससे प्रत्येक स्लीपर कोच में 60 से ज्यादा वेटिंग यात्री थे। इसके अलावा क्षमता से ज्यादा लगेज भी रखे थे जिससे ट्रेन में अपने सीट पर भी बैठ पाना मुश्किल था।

ऐसी है स्थिति

ट्रेन – वेटिंग
उधना -दानापुर -171 वेटिंग
,वाराणसी महामना एक्सप्रेस-117 वेटिंग
,सूरत -भागलपुर -247 वेटिंग ,
अहमदाबाद -बरौनी एक्सप्रेस-156 वेटिंग ,
बांद्रा -गाजीपुर एक्सप्रेस -रिग्रेट ,
बांद्रा -गोरखपुर हमसफ़र- रिग्रेट
सूरत -छपरा ताप्ती गंगा – 200

इसलिए ऐसी स्थिति

उल्लेखनीय है कि हर बार रेलवे द्वारा सूरत से यूपी ,बिहार के लिए होली विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाती थी लेकिन इस बार रेलवे ने सूरत या उधना से एक भी होली स्पेशल ट्रेन यूपी -बिहार के लिए नहीं चलाई जिससे पहले से रद्द हुई ताप्ती गंगा की भीड़ अन्य ट्रेनों में वेटिंग के रूप में शिफ्ट हो गई और यात्री परेशान हो रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *