14 अगस्त : छलनी हुआ भारत मां का सीना, देश के दो टुकड़े हुए

14 अगस्त (भाषा) देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गयी है। यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त 1947 को भारत को एक अलग राष्ट्र घोषित किया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप को दो भागों में विभाजित किया गया बल्कि बंगाल को भी विभाजित कर दिया गया और बंगाल का पूर्वी भाग भारत से अलग होकर पूर्वी पाकिस्तान बन गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बन गया।
कहने को तो यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन असल में यह दिलों, परिवारों, रिश्तों और भावनाओं का बंटवारा था। भारत माता की छाती पर विभाजन का यह घाव सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली पीढ़ियाँ इतिहास के इस सबसे दर्दनाक और खूनी दिन का दंश महसूस करती रहेंगी।

देश दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1862 : बम्बई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1908: इंग्लैंड के फोकस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।

1917: चीन ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1924: प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नायर का जन्म हुआ।

1938: बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

1947: भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र बन गया।

1968: मोरारजी देसाई को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया।

1971: बहरीन को 110 साल बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1975 : पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

2003: पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली गुल रही, जिससे न्यूयॉर्क और ओटावा जैसे प्रमुख शहर प्रभावित हुए।

2006: संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इसराइल और दक्षिणी लेबनान के बीच पांच सप्ताह तक चला संघर्ष ख़त्म हुआ.

2006: इराक के क़हतनिया में बम विस्फोट में 400 लोग मारे गये।

2013: मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *