पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले, पेरिस ओलिंपिक में नीरज को हराकर जीता गोल्ड, जानिए पूरा मामला

पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिर गए हैं। अरशद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी के साथ मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया है। अरशद ने ये मुलाकात ओलिंपिकि में जीत के बाद की है। लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र की आंतकी सूची में शामिल एक संगठन है। इसका आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद है, जिसने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। अरशद ने इसी पार्टी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी हारिस डार से मुलाकात की है। वीडियो में आतंकी डार ने गोल्ड मेडल जीतने पर अरशद नदीम की जमकर तारीफ की। डार ने कहा कि नदीम की जीत पर पूरे मुस्लिम समुदाय को फक्र है।

पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तानी सरकार ने एक करोड़ रुपए और एक नई ब्रांडेड कार गिफ्ट की है। अरशद पाकिस्तान के इतिहास में एथलेटिक्स में ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। अरशद को ये इनाम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने दिया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अरशद के गांव जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही अरशद को मरियम नवाज ने कैश प्राइज और कार की चाबी सौंपी। पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता मजदूर हैं। टेलेंट देख गांव लोगों ने अरशद की ट्रेनिंग के लिए चंदा इकट्‌ठा किया। पेरिस ओलिंपिक में अरशद की सीधी टक्कर भारत के नीरज चोपड़ा से थी। नीरज सिल्वर लेकर आए हैं। इस ओलिंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका इतिहास रचा है। इससे पहले नॉर्ने के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में 90.57 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें, आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। 2018 में अमेरिका के गृह विभाग ने मिल्ली मुस्लिम लीग और उससे जुड़े नेताओं को ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। इसमें हारिस डार भी शामिल था। हारिस पर लश्कर की आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वो लश्कर के स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ता के तौर पर भी आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *