कर्नाटक में एक व्यक्ति ने रात के खाने पर हुए विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसकी खाल उतार ली

कर्नाटक के तुमकुर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने शव की खाल उतारी और टुकड़ों से मांस अलग किया। घटना होस्पेट गांव की है। मृतका पुष्पा (32) की हत्या उसके पति शिवराम ने की। दोनों ने नौ साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को शिवराम और पुष्पा के बीच झगड़ा हुआ और पुष्पा ने खाना बनाने से मना कर दिया। गुस्से में शिवराम ने उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने पहले उसका गला काटा और फिर शव को किचन में ले जाकर टुकड़े-टुकड़े कर दिया।<br /> <br /> दंपत्ति अपने 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। शिवराम आरा मशीन में हेल्पर का काम करता था। दोनों ने नौ साल पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता खराब होता गया। जानकारी के मुताबिक, बेटे के जन्म के बाद से ही खर्च बढ़ने और आमदनी कम होने के कारण शिवराम और पुष्पा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को फिर से इसी बात पर दोनों में बहस हुई। झगड़े के बाद शिवराम काम पर चला गया और गुस्साई पुष्पा ने खाना नहीं बनाया। जब शिवराम रात को लौटा और उसने खाना मांगा तो पुष्पा ने कहा कि कुछ भी नहीं बना है। इस पर फिर से बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि शिवराम ने अपना आपा खो दिया और पुष्पा की हत्या कर दी। जब उसे होश आया तो उसे पुलिस का डर लगा।<br /> <br /> अपनी क्रूरता के सबूत मिटाने के लिए शिवराम ने पुष्पा के शरीर के टुकड़े कर दिए और पहचान छिपाने के लिए उसकी खाल और मांस निकाल दिया। उसने पूरी रात ऐसा ही किया। अगली सुबह जब उनके कमरे से कोई नहीं निकला तो उनके मकान मालिक को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो वह यह नजारा देखकर दंग रह गया और उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शिवराम को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।