शाह ने कहा, कांग्रेस 12 लाख करोड़ का घपला घोटाला करने वाली, तो मोदी ने 25 पैसे के भी भ्रष्टाचार नहीं किया, जानिए पूरा मामला

गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा, तीन चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसमें से NDA को 200 सीटें मिल रही हैं। चौथा चरण NDA के लिए बहुत अच्छा है। हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी। हम निश्चित रूप से 400 पार की ओर आगे बढ़ेंगे। 4 जून आने वाले नतीजों में दक्षिण के पांचों राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी। एक तरफ इंडी अलायंस और दूसरी तरफ NDA हैं। एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करने वाली कांग्रेस और उनके साथी हैं। दूसरी तरफ मोदी का 23 साल का मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का कार्यकाल है, जिसमें उन पर 25 पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

उन्होंने आगे कहा, थोड़ी गर्मी बढ़ते ही कुछ नेता देश के बाहर छुट्टी मनाने नियमित रूप से चले जाते हैं। नरेंद्र मोदी ने 23 साल कोई छुट्टी नहीं ली। दीपावली के दिन भी वे जवानों के साथ सरहद पर त्योहार मनाते हैं। एक तरफ यानी बीजेपी का 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। ये भाजपा के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही ये टर्म पूरी करेंगे। मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है। मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था बेहद अच्छे ढंग से संभाली है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा नेता मिला। दूसरी तरफ देखें तो राहुल यान की लॉन्चिंग 20 बार असफल रही। अब वे 21वीं बार लॉन्चिंग की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *