1500 किलो सोना भारत के इस मंदिर में ! AJAB GAJAB

अभी तक आपने भारत के एक से बढ़कर एक मंदिर के बारे में सुना होगा जो अपने कई कारणों के चलते प्रसिद्ध हैं। लेनिक क्या कभी ऐसे मंदिर के बारे में भी सुना है जिसमें 1500 किलो से ज्यादा सोना तो उसकी दीवारों और गर्भग्रह के गुम्बद पर लगा है। यदि आप सोच रहे हैं कि यह पंजाब का स्वर्ण मंदिर है तो ऐसा नहीं हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में द्रविड़ शैली में बना एक और मंदिर है जहां इतना सारा सोना लगा है। यह मंदिर तमिलनाडु वैल्लोर गोल्डन टेम्पल है। यह मंदिर भी पंजाब के स्वर्ण मंदिर की तरह ही प्रसिद्ध है और दुनिया के चुनिंदा अजूबों में इसका नाम आता है।

1500 किलोग्राम शुद्ध सोने से बना है
इस स्वर्ण मंदिर को श्रीपुरम अथवा महालक्ष्मी स्वर्ण मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर तमिलनाडु राज्य के वेल्लोर शहर के दक्षिणी में स्थित है। इस मंदिर के निर्माण में 1500 किलोग्राम शुद्ध सोने का यूज किया गया है इसको 2007 में बनाया गया था। साना लगे होने के कारण रात में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है। लाइटों की रोशनी पड़ते यह मंदिर जगमगा उठता है। यहां हिंदू धर्म को मानने वाले लाखों की संख्या यात्री हर साल आते हैं।

100 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला
इस मंदिर परिसर का एरिया 100 एकड़ से ज्यादा में फैला हुआ है। इस मंदिर के बाहर चारों ओर खूबसूरत हरियाली है। इस मंदिर परिसर में देश की सभी प्रमुख नदियों से पानी लाकर एक ‘सर्व तीर्थम सरोवर’ नाम का कुंड बनाया गया है। इस मंदिर की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस और सिक्योरिटी कंपनियों का पहरा रहता है। यहां पर हवाई मार्ग से जाने के लिए पहले चेन्नई हवाई अड्डे और फिर रेल मार्ग से जाने के लिए वेल्लोर छावनी के लिए टिकट लेकर जाया जा सकता है। यह मंदिर वेल्लोर शहर रेलवे स्टेशन के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *