ये है सिंगापुर के बारे में कुछ अनोखी मजेदार जानकारी, जिन्हें पढ़कर आप रह जाएंगे भौचक्के

अगर आप भी विदेश घूमना चाह रहे है तो सिंगापुर को चुनना आपके लिए समझदारी का सौदा होगा, क्योंकि यहां पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। साथ ही इस देश को प्रकृति ने बड़ी ही फुर्सत नवाजा है। लेकिन इस देश को लेकर कई अजीबो-गरीब तथ्य है जिन्हें सुनते ही आप दंग रह जाएंगे…

बता दे कि सिंगापुर को जुर्माने का भी देश कहा जाता है। यहां अगर कोई इंसान पब्लिक प्लेस में थूक देता है, तो उसे 1 हज़ार डॉलर का जुर्माना देना पड़ता है, साथ ही उसे जेल की हवा भी खानी पड़ती है।

सिंगापुर दुनिया का बहुत ही महंगा देश है, बता दें यहां हर छठा आदमी मिलिनेयर है। जिस कारण सिंगापुर का नाम दुनिया के अमीर देशों में आता है।

 

यहां जितनी आबादी उससे ज्यादा लोग यहां घूमने यहां घूमने आते है। पिछले साल 1 करोड़ 20 लाख लोग सिंगापुर घूमने गए थे, जबकि इसकी खुद की जनसंख्या 57 लाख है।

इस देश में आप चुइंगम नहीं चबा सकते, क्योंकि सिंगापुर में चुइंगम पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर यहां कोई चुइंगम खाता, या फिर उसे बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और उसे 2 साल की कैद और 1 लाख डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है।

सिंगापुर दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसे खुद की इच्छा के खिलाफ आजादी मिली थी, इसे 1965 में मलेशिया ने आजाद कर दिया था। सिंगापुर 63 छोटे-छोटे iceland से मिलकर बना हुआ है। एरिया के हिसाब से यह भारत से 4400 गुणा छोटा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *