बिकने को तैयार है पिरामिड वाला घर, मालिक ने रखी ये कीमत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आपको ये पिरामिड के आकार की इमारत दिखेगी। इसे देखकर आप भी चक्कर खा जाओगे कि आखिर ये है क्या। दूर से देखने पर आपको ये एक पिरामिड सा लगेगा।

लेकिन बता दें कि ये कोई पिरामिड नहीं है, बल्कि एक घर है जिसे इस आकार का बनाया गया है। कि देखने वाला भी कहे ‘अरे वाह’।

प्रशांत महासागर के पास बना ये घर अपने आप में अद्भुत है। इसकी डिजाइन आपको सबसे अलग लगेगी।

बाहर से छोटा और साघारण दिखने वाला ये घर अंदर से बहुत ही सुंदर है। इसमें आपको किसी चीज की कमी नहीं दिखेगी। घर का सारा सामान यहां पर मौजूद है।

यहां के मालिक ने इसे सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाहर का डिजाइन एकदम अलग और अंदर से बिल्कुल घर जैसा। इसके मालिक ने इसे बेचने का मन बनाया है और कीमत रखी है तीन हजार डाॅलर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *