pragmatic play

फूल बेचने वाले की पत्नी के खाते में आ गए 30 करोड़, हो रही है जांच

 

 

कर्नाटक के चन्नापटना शहर के एक फूल बेचने वाला हैरान रह गया जब अचानक उसकी पत्नी के बैंक खाते में 30 करोड़ आ गए. फूल बेचने वाले बुरहान के साथ यह सब तब हुआ जब वह अस्पताल में किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए पैसों की समस्या से जूझ रहा था. खबरों के मुताबिक कुछ बैंक अधिकारियों ने 2 दिसंबर को उसके घर के दरवाजे खटखटाए और उससे पूछा कि उसके खाते  में यह रकम कैसे आयी.

एक रिपोर्ट के अनुसार बुरहान का कहना है कि ”2 दिसंबर को कुछ बैंक अधिकारी हमारे घर की तलाशी लेने आए. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी (रेहाना) के खाते में एक बड़ी रकम जमा की गई है और फिर मुझे अपनी पत्नी के साथ आधार के साथ बैंक में आने के लिए कहा गया. उसने दावा किया कि बैंक कर्मचारियों ने उससे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा और उन पर दबाव डालने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

Leave a Reply

pragmatic play