फिल्म ‘दसवीं’ से यामी गौतम और निमरत कौर का फर्स्ट लुक आया सामने

– 22 मार्च 2022 बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म “दसवीं” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी और फिर जानकारी दी गई कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने आज दसवीं के तीन नए पोस्टरों से दर्शकों को रूबरू करवाया है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ ही यामी गौतम और निमरत कौर का भी फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है।

अभिषेक ने बारी-बारी कर फिल्म के तीन नए पोस्टर रिवील किए हैं जिसमें से पहला पोस्टर यामी गौतम, दूसरा पोस्टर निमरत कौर और तीसरा पोस्टर अभिषेक बच्चन का है।

अभिषेक ने सबसे पहले यामी गौतम का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “ज्योति जी बड़ी सख्त हैं, ट्रेलर आने में अभी थोड़ा वक्त है। #दसवीं का ट्रेलर कल रिलीज होगा।” यामी के बाद निमरत कौर का पोस्टर शेयर कर अभिषेक लिखते हैं, “म्हारी बिम्मो कतई जहर है। मिलिए हमारी धरम पत्नी बिमला देवी चौधरी । दसवीं का ट्रेलर कल सुबह 11 बजे आउट होगा।”

वहीं अभिषेक ने अपना खुद को पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चौधराहट की पगड़ी अपनी शान है, गंगा राम चौधरी हमरा नाम है। कल आ रहें हैं आप सबसे मिलने ट्रेलर के साथ।”

फिल्म का ट्रेलर कल आने वाला है और दर्शक ट्रेलर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के अलावा फिल्म में निमरत कौर भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 अप्रैल को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *