नमस्ते ट्रंप के रोड शो में शामिल होने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड.

 

 

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह आदेश दिया गया है। ट्रंप के रोड शो में शामिल होने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड.पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने आदेश दिया है कि ट्रंप और मोदी की रैली के दौरान जो लोग खड़े रहना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड की प्रति और और मोबाइल नंबर पुलिस को देना होगा। इसके बाद पुलिस की तरफ से एक आई कार्ड जारी किया जाएगा अहमदाबाद नगर निगम ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। नगर निगम ने ‘नमस्ते ट्रंप’ की थीम के कई पोस्टर भी जारी किए। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें हैं। इनमें नारों को भी लिखा गया है। माना जा रहा है कि अब इस दौरे को गुजरात दौरे के बजाय देशव्यापी दौरे के रूप में प्रचारित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *