इंडियन -2 का पोस्टर रिलीज़ हुआ, फिल्म जून में रिलीज़ होगी


अफीफा राइटर – साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इंडियन 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो गया हैं, साथ में फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा हो गया हैं, इस फिल्म का निर्देशन फेमस तमिल फिल्म निर्माता एस शंकर ने किया है और ये उनकी सुपरहिट फिल्म ‘इंडियन’ की अगली कड़ी है, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी.

कमल हासन के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन 2’ की रिलीज को लेकर काफी उत्साह है और इसे सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन्हीं तमाम चर्चाओं के बीच आखिरकार कमल हासन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर जारी कर दिया है, जिसके साथ ही उन्होंने फिल्म कब रिलीज होगी इसकी भी जानकारी शेयर की है, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं है.

हाल ही में कमल हासन ने अपने सोसाइल मीडिया प्रोफाइल पर ‘इंडियन 2’ का पोस्ट जारी किया है. कमल हासन ने कैप्शन में लिखा, ‘सेनापति की वापसी के लिए तैयार रहें! ‘इंडियन 2′ इस जून में सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. महाकाव्य गाथा के लिए अपने कैलेंडर को चिह्नित करें! #Indian2’.

पोस्टर में, सतर्क सेनापति, जिसका किरदार कमल हासन द्वारा निभाया गया है, को उसके हाथ ही मुड़ी हुई उंगली और हाथों में लगी हथकड़ी के साथ देखा जा सकता है. पोस्टर को देखने के बाद ये साफ पता चलता है कि ये सेनापति 28 साल बाद भी भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ अथक लड़ाई के लिए एकदम तैयार है.

वहीं, इस फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आने वाले कलाकारों के बारे में बात करें तो इसमें कमल हासन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर सहित कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *