अजब स्टेशनों के गजब नाम, सुनते ही हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

indian railway station's funny name

काला बकरा स्टेशन जलंधर के एक गांव में पड़ता है। काला बकरा जगह गुरबचन सिंह के लिए बहुत मशहूर है। गुरबचन एक ऐसे भारतीय सैनिक रह चुके हैं, जिन्हें ब्रिटिश जमाने में अंग्रेजी सरकार ने सम्मानित किया था। इसके अलावा काला बकरा जगह लोकप्रिय गायक राज जुझार का भी घर है। ये एक ऐसा गांव है जिसने भारत मां की सेवा के लिए कई वीर सपूत दिए हैं।

भारत के एक और फनीऐस्ट स्टेशन का नाम बिल्ली है। ये उत्तर प्रदेश में स्थित है। ये एक छोटा सा इलाका है। यहां ब्रॉडगेज लाइन बिछी हुई है। यहां के स्टेशन का कोड बीएक्सएलएल है।

indian railway station's funny name

indian railway station's funny name

इस स्टेशन का नाम भी बहुत रोचक है। ये उत्तरी कर्नाटक में स्थित है। इस स्टेशन का नाम लौंडा है। यहां तीन प्लेटफॉर्म हैं।

राजस्थान के जोधपुर में स्थित स्टेशन का नाम बाप है। इस स्टेशन में दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। ये उत्तरी—पश्चिमी क्षेत्र में पड़ता है। यहां से सबसे पास शहर सिआना है। जो यहां से करीब 84 किलोमीटर दूर है।

बीबीनगर स्टेशन भुवानागिरी जिले के बीबीनगर में स्थित है। इस स्टेशन से मेमो लोकल ट्रेन चलती है। जो कि फलकनुमा रेलवे स्टेशन तक जाती है।

इंडिया के मजेदार रेलवे स्टेशनों में से एक नाम ओढनिया चाचा स्टेशन का भी है। ये राजस्थान में बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 224 मीटर है।

नाना स्टेशन राजस्थान के सिरोही पिंडवारा में स्थित है। यहां दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। यहां से सबसे पास बडा रेलवे स्टेशन उदयपुर है।

साली स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में डूडू नामक स्थान में बना हुआ है। ये उत्तरी—पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है। ये स्टेशन अजमेर से करीब 53 किलोमीटर दूर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *