Monsoon को लेकर गुड न्यूज, IMD का ताजा अपडेट आया सामने, 19 मई को एंट्री होने की भविष्यवाणी

कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी के बीच मानसून की अच्छी खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से ताजा अपडेट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को मानसून देश में प्रवेश कर सकता है. आईएमडी का कहना है कि मॉनसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, इस साल दक्षिण पश्चिम भारत में मानसून 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है। मॉनसून आमतौर पर 20 मई के आसपास पोर्ट ब्लेयर में प्रवेश करता है। यह 22 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम भारत में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार मानसून 17 मई तक पोर्ट ब्लेयर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह दक्षिण पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश हो सकती है.

केरल और शेष भारत में मानसून कब आएगा?

आईएमडी के मुताबिक, अगले 7 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 1 जून तक मानसून केरल में प्रवेश कर जाएगा. इसके बाद यह 15 जुलाई तक उत्तर भारत पहुंचेगा। 15 सितंबर तक मानसून विदा हो जाएगा। 1 जून से 15 सितंबर तक पूरे भारत में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है.

आईएमडी के मुताबिक, देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी कर्नाटक पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली और हल्की से भारी बारिश. लोगों को सतर्क रहना होगा.