अटैक 2 का दूसरा ट्रेलर आउट

22 मार्च 2022 बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म “अटैक” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म ट्रेलर और अपने गानों के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

जॉन अधिकतर ही अपनी फिल्मों में एक्शन करते नजर आते हैं और अब इस फिल्म में भी उनका दुगना एक्शन और एक से एक चौकानें वाले स्टंट देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर देखने का बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि जॉन पर्द पर धमाका करने के लिए तैयार है।

आज अटैक का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह ट्रेलर भी जॉन के जबरदस्त स्टंट और एक्शन से भरपूर है। अभिनेता ने ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर ही जारी कर दिया है।

जॉन अब्राहम इस फिल्म में इंडिया के पहले सुपर सोल्जर बने हैं। फिल्म में दर्शकों को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस द्वारा होने वाला ‘वॉर’ देखने मिलने वाला है। इंडिया में इस तरह की फिल्में बहुत कम देखने को मिलती है। फिल्म में एक्शन और स्टंट के साथ ही रोमांस और कॉमेडी का भी हल्का फुल्का तड़का लगाया गया है।

फिल्म में जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, रकुल प्रीत सिंह और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में है। फिल्म की कहानी लक्ष्य राज आनंद ने लिखी है, और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया हैं।

एक्शन फिल्म अटैक को जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस जेए एंटरटेनमेंट, जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियो और अजय कपूर के प्रोडक्शन हाउस के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *