अपनी फिल्म “द रेपिस्ट” को दर्शकों को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहें अर्जुन रामपाल


22 मार्च 2022 अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “द रेपिस्ट” का प्रीमियर 19 मार्च, 2022 को केरल के इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में हुआ, जहाँ फिल्म की खूब सराहना हुई। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में है।

बता दें कि इससे पहले बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया जा चुका है। फिल्म को लेकर अर्जुन रामपाल का कहना है कि वे इस फिल्म को दर्शकों को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहें हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने सोमवार को एक्ट्रेस कोंकणा के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “एक बहुत ही स्पेशल फिल्म #दरेपिस्ट जिसका शनिवार को केरल के इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में प्रीमियर हुआ था। फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। जिसने इस फिल्म को देखा और इसे पसंद किया इसके लिए धन्यवाद। केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस फिल्म को दिखाने के लिए आपका शुक्रिया। बहुत ही शानदार फीडबैक मिला। अब ये फिल्म आप सभी को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। फिल्म की पूरी टीम को बहुत सारा प्यार। #दरेपिस्ट।”

“द रेपिस्ट” फिल्म को एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की माँ अपर्णा सेन ने डायरेक्ट किया हैं। बता दे “द रेपिस्ट” की शूटिंग दिल्ली में की गई हैं। बालात्कार पर बनने वाली यह फिल्म डायरेक्टर अपर्णा सेन की तीसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2015 में ‘सारी रात’ और 2017 में फिल्म ‘सोनाटा’ ‘बनाई थी।

फिलहाल अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में हैं। वह जल्द ही कंगना रनौत की एक्शन फ़िल्म “धाकड़” में नजर आएंगे, जो एक्शन से भरपूर होने वाली है। इसके अलावा वे “द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव” में भी दिखाई देगें, जिसमें सनी लियोनी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *