pragmatic play

देखिए कपूर सिस्टर्स की ये खूबसूरत तस्वीर, फैंस लुटा रहें जमकर प्यार

21 मार्च 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अच्छी खासी पहचान बना चुकीं है। पर्दे के साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी अपने चाहने वालों को एंटरटेन करती रहती है।

करीना और करिश्मा दोनों बहनें है और एक-दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करती है। सोशल मीडिया पर भी अधिकतर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताती रहतीं है।

फिलहाल बता दें कि हाल ही में दोनों मालदीव वेकेशन पर गईं हुई थी, जहाँ की कई तस्वीरें दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हुई है। लेकिन दोनों की एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल करिश्मा ने बहन करीना के साथ मालदीव में बीच किनारे खड़ी होकर पोज देते नजर आ रहीं हैं। इस फोटो में कपूर सिस्टर्स बहुत ही प्यारी लग रहीं हैं। फोटो शेयर करने के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, “हम एक-दूसरे के लिए और हमारे बीच में जो कुछ भी है उसके लिए बहुत आभारी हैं। #bestsisterever”

कपूर सिस्टर्स की इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के साथ बॉलीवुड सितारें भी रिएक्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

pragmatic play