प्रिंस ऑफ़ इंडिया, पृथ्वी आकाश अंबानी के स्कूल का पहला दिन, फैंस का जीता दिल

बॉलीवुड के रोमांटिक किंग माने जाने वाले शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम खान, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के आने से पहले फैंस के पसंदीदा हुआ करते थे, ऐसे में अब इस लिस्ट में एक नया सुपर क्यूट ही नहीं बल्कि सुपर रिच बेबी बॉय ने एंट्री ली है, दरअसल, हम पृथ्वी आकाश अंबानी की बात कर रहे हैं।

ऐसे में पपराजी भी इस क्यूट बेबी ब्वॉय को अपने कैमरा में कैद करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है। मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी को आज मुंबई में स्कूल के पहले दिन अपनी मां श्लोका अंबानी के साथ क्लिक किया गया।

आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी, भारत के अब तक के इतिहास में सबसे कम उम्र के मल्टी -बिलेनियर बच्चे हैं। इस हैंडसम बेबी- जिन्हें अपने माता-पिता दोनों की खूबसरती आशिर्वाद में मिली है, को अपनी मां की गोद में देखा गया, जो उसे स्कूल से लेने मालाबार हिल के सनफ्लावर स्कूल पहुंची थी।

दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी के माता-पिता आकाश और श्लोका दोनों ने ही उसी स्कूल से अपनी पढाई की है, ऐसे में लगता है कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं, दूसरी तरफ स्कूल जाने के बाद नन्हे अम्बानी ने फूल बनाना सीखा है, इसका अंदाजा पृथ्वी के स्कूल से निकलते समय हाथ में लिए पीले सन फ्लावर से लगाया जा सकता है।

अम्बानी परिवार पृथ्वी को एक आम जीवन देना चाहता है, जिसकी कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है, क्योंकि पृथ्वी पूरे देश का पसंदीदा लिटिल स्टार बन चुका है।

बता दें कि पृथ्वी अंबानी ने आकाश और श्लोका अम्बानी की ज़िन्दगी में 10 दिसंबर 2020 को प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *